अपडेटेड 30 August 2025 at 14:31 IST

Lizard Removal Tips: बिना खर्च के छिपकली को करें घर से गायब, जानिए सबसे असरदार उपाय

Lizard Removal Tips: बरसात और गर्मियों के मौसम में अक्सर दीवारों और छतों पर छिपकलियां चिपकी रहती हैं। कई लोग उनसे डरते हैं तो कई को ये गंदी लगती हैं। मार्केट में मिलने वाले स्प्रे और दवाइयां महंगी होने के साथ-साथ सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में कुछ सस्ते और घरेलू नुस्खे अपनाकर छिपकलियों को बिना खर्च किए घर से भगाया जा सकता है। आइए जानते हैं सबसे असरदार उपाय।

Follow :  
×

Share


1/5

लहसुन और प्याज

छिपकलियों को लहसुन और प्याज की बदबू बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती है। बस कुछ लहसुन की कलियां या प्याज काटकर खिड़की-दरवाजों के पास रख दें, छिपकलियां खुद ही भाग जाएंगी।

Image: freepik
2/5

नीम और कपूर

नीम की पत्तियां और कपूर का धुआं घर से छिपकली भगाने में काफी असरदार होता है। कपूर जलाकर या नीम की पत्तियों को सुखाकर जलाएं, इससे छिपकली पास भी नहीं आएगी।
 

Image: canva
Advertisement
3/5

कॉफी पाउडर का असर

कॉफी पाउडर और तंबाकू मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन्हें घर के कोनों में रख दें। इसकी गंध से चिपकलीक कोसों दूर भागती हैं।

Image: freepik
4/5

अंडे के छिलके

अंडे खाने के बाद उनके छिलकों को फेंकने की बजाए, घर के उन कोनों में रख दें, जहां अक्सर छिपकलियां नजर आती हैं। ऐसा करने से उनकी एंट्री बैन हो जाती है।
 

Image: Pexels
Advertisement
5/5

ठंडी जगह से रखें दूर

छिपकलियां, ठंडी और अंधेरी जगहों पर ज्यादा पनपती है। इसलिए घर को साफ-सुथरा और रोशनी वाला रखें। इससे छिपकली छुप नहीं पाएगी और धीरे-धीरे भाग जाएगी।

Image: freepik

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 30 August 2025 at 14:31 IST