अपडेटेड 5 July 2025 at 13:15 IST
Cockroach: किचन में कॉकरोच ने मचा रखा है आतंक? घर में रखी सिर्फ 2 चीजों से पाएं छुटकारा
Cockroach: घर में इधर-उधर घूमते कॉकरोच हर किसी को परेशान करते हैं। किचन में अगर कॉकरोच दिख जाएं तो महिलाओं की चीखें निकल जाती हैं। किचन में मौजूद केवल दो चीजों का इस्तेमाल कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
घर में घूमते कॉकरोच हर किसी को बहुत बुरे लगते हैं। साथ ही ये बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं। खासतौर पर बरसात के मौसम में तो अक्सर ही किचन में कॉकरोच आतंक मचाने लगते हैं।
Image: AIऐसे में घर के अंदर कॉकरोचों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो लोग कई तरह के उपायों करते हैं। इसके बाद भी इससे निजात नहीं मिलता।
Image: AIAdvertisement
आपके भी घर या किचन में कॉकरोच ने आतंक मचाया हुआ है, तो आइए जानते हैं इससे छुटकारा पाने का असरदार नुस्खा। किचन में मौजूद दो चीजों का इस्तेमाल कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
Image: AIइसके लिए आपको चाहिए होगा बेकिंग सोडा और चीनी। एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और बराबर मात्रा में चीनी मिला लें। इस मिश्रण को जहां से कॉकरोच निकलते हैं, उन ठिकानों पर डाल दें।
Image: XAdvertisement
Baking sodaचीनी से अट्रेक्ट होकर कॉकरोच आएंगे और इसे खाएंगे, लेकिन वो बेकिंग सोडा की वजह से इस मिश्रण को पचा नहीं पाएंगे और मर जाएंगे।
Image: Freepikध्यान रखें कि कॉकरोच गंदगी की वजह से ही आते हैं। ऐसे में आप अपने घर और किचन को साफ सुधरा भी रखें। इससे कॉकरोच आपके घर में नहीं आएंगे।
Image: FreepikPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 July 2025 at 13:15 IST