अपडेटेड 16 August 2025 at 15:57 IST

Dark Elbow Remedies: काली कोहनी का जिद्दी दाग नहीं छूट रहा? 5 रुपये में किचन की इन 4 चीजों से तुरंत मिलेगा छुटकारा

कोहनियों के काले पड़ने से काफी लोग परेशान रहते हैं। कभी-कभी ये शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समस्या का समाधान आपकी ही रसोई में छिपा हुआ है। इन चीजों का इस्तेमाल करके आप काली कोहनी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस घरेलू नुस्खे के बारे में...

Follow :  
×

Share


1/5

आलू का रस

आलू नेचुरल ब्लीच का काम करता है। इसके रस को निकालकर कॉटन से अपनी कोहनी पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो दें। इसे हफ्ते में 2-3 बार करें।

Image: Freepik
2/5

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल हाइपरपिग्मेंटेशन का काम करता है। इसे 10 मिनट बाद धो लें। इसे लगाने के बाद स्किन निखर जाती है और मॉइस्चराइज हो जाती है।

Image: freepik
Advertisement
3/5

हल्दी का पेस्ट

हल्दी, शहद और दूध का पेस्ट बनाकर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगाकर, गुनगुने पानी से धो लें। इससे दाग-धब्बे मिट जाएंगे।

Image: Freepik
4/5

बेकिंग सोडा और दूध

एक चम्मच बेकिंग सोडा और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे कोहनी पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें फिर गुनगुने पानी से धो दें। इससे स्किन टोन ठीक होता है।

Image: Freepik
Advertisement
5/5

रेगुलर करें इस्तेमाल  

ऊपर बताए गए नुस्खों को नियमित रूप से इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कोहनी की स्किन का कालापन दूर होगा और त्वचा मुलायम और साफ बनेगी।
 

Image: freepik

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 August 2025 at 15:57 IST