अपडेटेड 19 November 2025 at 20:30 IST

Kidney Stone: किडनी में पथरी है तो तुरंत खाना छोड़ दें ये चीजें, वरना बढ़ जाएगा दर्द

Pathri Mein Kya Nahin Khana Chahiye: किडनी में पथरी होना आजकल बहुत आम समस्या बन गई है। गलत खानपान, कम पानी पीना और ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। पथरी होने पर सबसे ज्यादा जरूरी है सही डाइट का पालन, क्योंकि कुछ गलत चीजें खाने से दर्द अचानक बढ़ सकता है और पथरी बाहर निकलने में भी दिक्कत होती है। तो चलिए जानते हैं किडनी में पथरी है तो किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Follow :  
×

Share


1/11

नमक और ज्यादा खारे खाद्य पदार्थ

किडनी स्टोन में नमक सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। ज्यादा नमक शरीर में कैल्शियम बढ़ाता है जो पथरी बनने का कारण होता है। 

Image: canva
2/11

नमकीन, चिप्स, अचार, पापड़, पैकेज्ड फूड, सॉस और प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने से बचाव करें।

Image: Pinterest
Advertisement
3/11

ज्यादा प्रोटीन वाले नॉन-वेज फूड

रेड मीट, मटन, अंडे का पीला भाग और सीफूड में प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है, जिससे यूरिक एसिड बढ़कर स्टोन को और बड़ा बना सकता है।

Image: Freepik
4/11

कैल्शियम ऑक्सलेट वाली चीजें

जिन लोगों को कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन होता है, उन्हें ऐसी चीजें कम खानी चाहिए जिनमें ऑक्सलेट ज्यादा हो। 

Image: Freepik
Advertisement
5/11

पालक, चॉकलेट, काजू, बादाम, चाय-कॉफी ज्यादा मात्रा में, चुकंदर, टमाटर के बीज खाने से बचना चाहिए।

Image: AI
6/11

शक्कर और मिठाइयां

ज्यादा चीनी किडनी पर प्रेशर बढ़ाती है और पथरी को बढ़ाने का काम करती है। मिठाइयां, पैक्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, केक-पेस्ट्री जैसी चीजें खाने से बचाव करें।

Image: Freepik
Advertisement
7/11

सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स

इनमें फॉस्फोरिक एसिड और शुगर ज्यादा होती है, जो स्टोन की समस्या को और गंभीर बनाती है। पथरी वाले मरीजों को कोल्ड ड्रिंक्स बिल्कुल नहीं लेने चाहिए।

Image: freepik
8/11

जंक फूड और तली-भुनी चीजें

फास्ट फूड में नमक, तेल और मसाले ज्यादा होते हैं, जो किडनी पर भार डालते हैं। बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, समोसा, कचौड़ी, पकोड़े जैसी चीजों को खाना अवॉयड करें।

Image: Freepik
Advertisement
9/11

ज्यादा चाय-कॉफी

इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी होती है और डिहाइड्रेशन पथरी को बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। अगर पिएं भी तो दिन में 1-2 कप से ज्यादा न लें।

Image: Freepik
10/11

किडनी स्टोन में क्या खाना चाहिए?

  • किडनी में पथरी है तो आप दिन में 10-12 गिलास पानी पिएं।
  • नींबू पानी और नारियल पानी भी हाइड्रेटेड करेगा।

 

Image: Freepik
Advertisement
11/11
  • खीरा, तरबूज, लौकी खाएं।
  • कम मसाले वाली सब्जियां, ओट्स, दालिया बेस्ट रहेंगी।
  • दही का सेवन करें।
Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 20:30 IST