अपडेटेड 29 June 2025 at 14:27 IST
Monsoon में आप भी खाते हैं ये चीजें तो हो जाएं सावधान, वरना सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
Foods To Avoid In Monsoon: बारिश के मौसम में चटपटा खाने का काफी दिल करता है। बहुत से लोग स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठाते हैं। यही कारण है कि मानसून में जल्दी तबीयत खराब हो जाती है। ऐसे में हेल्थ के लिए मानसून में इन चीजों से दूरी बनाएं।
बारिश का मौसम और चटपटा स्ट्रीट फूड कौन ही मिस करेगा। हालांकि, आपको बता दें कि ऐसे फूड स्टॉल पर साफ सफाई कम होती है जो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
Image: freepikइस मौसम में पत्तेदार सब्जियां भी ज्यादा नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगस को जन्म देती हैं, जिससे उनमें संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसके बजाय गाजर, बीन्स या लौकी खाएं।
Image: FreepikAdvertisement
पहले से कटे हुए फलों का सेवन ना करें क्योंकि प्रदूषित हवा और अस्वच्छता के कारण वो सेहत के लिए हानिकारिक हो सकते हैं और कई बीमारियों को जन्म देते हैं। पूरे फल खरीदें, अच्छे से धोएं और फिर खाएं।
Image: freepikसी फूड भी मानसून में सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। नमी और खराब परिवहन से सी फूड जल्दी खराब होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। आप भरोसेमंद ब्रांड के डिब्बाबंद या जमा सी फूड खरीदें।
Image: freepikAdvertisement
डेयरी प्रोडक्ट्स भी नमी में आसानी से खराब हो जाते हैं और अगर उन्हें ठीक से स्टोर न किया जाए, तो उनमें ई. कोली जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में दूध से बने प्रोडक्ट्स को हमेशा ताजा और गर्म ही खाएं।
Image: Freepikकार्बोनेटेड ड्रिंक जैसे सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा शरीर में मिनरल लेवल को कम कर देते हैं और पाचन में समस्या पैदा करते हैं। ऐसे में मानसून में ऐसे ड्रिंक को पीने से बचना चाहिए।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 June 2025 at 14:27 IST