अपडेटेड 4 August 2025 at 14:34 IST

Food Items to Avoid with Mango: जहर से कम नहीं है आम के साथ इन चीजों को खाना, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

Food Items to Avoid with Mango: आम को फलों का राजा कहा जाता है। फिलहाल आम खाने का सीजन भी चल रहा। लोगों को अलग-अलग प्रकार के आम बहुत पसंद होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आम को सावधानी के साथ खाना चाहिए।

Follow :  
×

Share


1/6

वैसे तो आम खाने के कई फायदे होते हैं। यह खास तौर से आपके स्किन और पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी है, जिसे आम के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

Image: Freepik
2/6

इन चीजों के साथ आम को खाना जहर से कम नहीं होता है। इसमें पहला नाम करेला का है। आम का तासीर गर्म और करेला का ठंडा होता है। यह एसिडिटी का कारण बन सकता है।

Image: @Agriculfuture
Advertisement
3/6

दही के साथ भी आम नहीं खाना चाहिए। कुछ लोगों को आम और दही खाना नुकसानदेह हो सकता है। इससे डाइजेशन में दिक्कत आ सकती है।

Image: META AI
4/6

आम के साथ मसालेदार खाना भी नहीं खाना चाहिए। अगर आप मसालेदार खाना खाते हैं, तो इसके साथ आप आम ना खाएं। कुछ देर रुककर आम खा सकते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
5/6

आम के साथ कोल्डड्रिंक पीना तो जहर के समान माना जाता है। सोडा और कोल्ड ड्रिंक के साथ आम खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

Image: Freepik
6/6

आम खाकर तुरंत पानी ना पीएं। इससे आपके डाइजेशन को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इससे डायरिया जैसी दिक्कत भी आ सकती है।

Image: X

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 August 2025 at 14:34 IST