अपडेटेड 13 August 2025 at 13:27 IST
Fasting Foods: व्रत में खाएं ये 7 अनाज, थकान होगी दूर और रहेंगे एनर्जेटिक
Fasting Foods: व्रत में अगर आप साबूदाना खाकर पक गए हैं? कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं 7 ऐसे पौष्टिक अनाज, जिन्हें आप व्रत के दौरान खा सकते हैं। इसे खाकर आपको दिनभर भरपूर एनर्जी मिलेगी। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से अनाज शामिल हैं?
मखाना
व्रत में मखाना खाना एक हेल्दी ऑप्शन है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद रहती है।
Image: Shutterstockक्विनोआ
क्विनोआ में 9 जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं। इसे कंप्लीट प्रोटीन कहा जाता है। इसको व्रत के दौरान खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
Image: FreepikAdvertisement
समा के चावल
समा के चावल ग्लूटेन-फ्री होते हैं और इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए परफेक्ट रहता है। ये दिल और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होता है।
Image: Freepikसिंघाड़े का आटा
सिंघाड़े के आटे में पोटेशियम, विटामिन-बी6 और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह डिहाइड्रेशन और थकान से बचाता है। इससे पराठे या चीले बना सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
कुट्टू का आटा
व्रत में कुट्टू का आटा खाने से शरीर में काफी एनर्जी मिलती है। यह फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
Image: Freepikराजगिरा
रामदाना या राजगिरा एक पौष्टिक अनाज होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है।
Image: FreepikAdvertisement
साबूदाना और मूंगफली
साबूदाना व्रत में खाया जाने वाला कॉमन अनाज है। इसे मूंगफली के साथ खाने से इसका पोषण बढ़ जाता है।
Image: FreepikPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 13 August 2025 at 13:27 IST