अपडेटेड 9 August 2025 at 20:55 IST
Skin Glow: धूप से हुई टैनिंग को हटाने के लिए बेसन के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, चेहरा करेगा नेचुरली ग्लो
गर्मियों में या धूप में बाहर जाने से स्किन पर टैनिंग होना आम बात है। टैनिंग से चेहरा डल और बेजान लगने लगता है। मार्केट में टैन रिमूवल के लिए कई तरह की क्रीम और फेस पैक मिलते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप घर पर ही धूप से हुई टैनिंग हटाकर नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो बेसन का इस्तेमाल सबसे आसान और असरदार तरीका है। आइये जानते हैं बेसन का कैसे करें चेहरे पर इस्तेमाल?
1/7
ग्लो पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- बेसन
- हल्दी
- कच्चा दूध
2/7
बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- बेसन स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करता है।
- चेहरे की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
Advertisement
3/7
कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के फायदे
- कच्चा दूध स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
- यह त्वचा की रंगत को निखारने में मददगार साबित होता है।
4/7
हल्दी को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- नेचुरल ग्लो लाने में मदद करती है।
- त्वचा की गंदगी को साफ करने में सहायक होती है।
Advertisement
5/7
ग्लो पाने के लिए घरेलू उपाय
2 चम्मच बेसन में 1/4 चम्मच हल्दी और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
6/7
15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरे को धो लें। आंखों से इस फेस पैक को दूर ही रखें।
Image: FreepikAdvertisement
7/7
अन्य जरूरी टिप्स
- पैक हफ्ते में 2–3 बार लगाएं।
- इसे लगाने से पहले चेहरा धोकर साफ करें।
- धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 9 August 2025 at 20:55 IST