अपडेटेड 7 December 2025 at 11:44 IST

Egg Storage Tips: अंडे फ्रिज में रखने चाहिए या बाहर? जानें इन्हें स्टोर करने का सही तरीका, रहेंगे फ्रेश

How To Store Eggs: अंडे ज्यादातर घरों में रोजाना इस्तेमाल होते हैं। लेकिन इन्हें सही तरह से स्टोर न किया जाए तो जल्दी खराब भी हो जाते हैं या स्वाद बदल जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि अंडों को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? तो चलिए जानते हैं अण्डों को स्टोर करने के आसान टिप्स ताकि वो रहे फ्रेश-

Follow :  
×

Share


1/6

अंडों को फ्रिज में रखना सबसे सुरक्षित और बेहतर तरीका माना जाता है। फ्रिज का ठंडा तापमान अंडों को ताजा रखने में मदद करता है और बैक्टीरिया बनने का खतरा भी कम होता है।
 

Image: Freepik
2/6

ठंडा तापमान अंडे की शेल को मजबूत रखता है। अंडे में खराब बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना कम हो जाती है। लंबे समय तक अंडे की क्वालिटी बनी रहती है।

Image: freepik
Advertisement
3/6

अगर मौसम सर्द है तो आप अंडों को 1-2 दिन के लिए बाहर रख सकते हैं। लेकिन गर्मी या उमस के मौसम में बाहर रखे अंडे जल्दी खराब हो जाते हैं।

Image: Freepik
4/6

फ्रिज के दरवाजे में तापमान लगातार बदलता रहता है। इससे अंडे जल्दी खराब हो सकते हैं। अंडों को फ्रिज की मिडिल शेल्फ में रखें। बहुत से लोग सोचते हैं कि अंडे धोकर रखना बेहतर है, लेकिन यह गलत है।

Image: Freepik
Advertisement
5/6

धोने से शेल की नैचुरल परत हट जाती है, जिससे बैक्टीरिया अंदर जा सकते हैं। उपयोग करने से पहले अंडे धोना बेहतर है। सही तरह से स्टोर किए अंडे न सिर्फ ज्यादा समय तक चलते हैं। 
 

Image: Freepik
6/6

इन्हें प्लास्टिक या कार्डबोर्ड की ट्रे में रखें। अंडों पर फूड की गंध न लगे, इसके लिए इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं। फ्रिज में  3-4 सप्ताह तक और कमरे के तापमान पर 3-5 दिन तक फ्रेश रहते हैं।

Image: Freepik

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 December 2025 at 11:44 IST