अपडेटेड 17 June 2025 at 20:15 IST

रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने से होते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, दिल से दिमाग तक रहेंगे सेहतमंद

ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद होता है लेकिन इसके लिए आपको इसका सही तरीका और मात्र जरूर पता होनी चाहिए। ज्यादा खाने से कभी-कभी आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं। अगर आप अखरोट को रोजाना खाते हैं तो आपकी सेहत पर बहुत ही अच्छा असर करेगा। आईए जानते हैं अखरोट का सेवन कैसे करें?

Follow :  
×

Share


1/6

अगर आप रोजाना 2 अखरोट भिगोकर खाते हैं तो आपके शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। इसमें विटामिन बी, विटामिन के, विटामिन बी, ओमेगा 3 फैटी एसिड, हेल्दी फैट प्रोटीन और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं।

 

Image: Freepik
2/6

अखरोट हमारे दिल को दुरुस्त रखने में मदद करता है। दिल हमारे शरीर का एक मुख्य अंग है। अगर आप रोजाना दो अखरोट खाते हैं तो इससे आपके दिल को दुरुस्त रहने में मदद मिलेगी।

 

 

Image: Freepik
Advertisement
3/6

भीगे हुए अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग के काम को बेहतर बनाने में और ज्यादा मजबूत करने में मददगार होते हैं।

Image: Freepik
4/6

भीगे हुए अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद होते हैं। 

Image: Freepik
Advertisement
5/6

भीगे हुए अखरोट में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

Image: Freepik
6/6

अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 17 June 2025 at 20:15 IST