अपडेटेड 7 June 2025 at 16:53 IST

मोमोज खाने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, कहीं आप भी तो खतरे में नहीं डाल रहे अपनी जान?

मोमोज खाने का प्रचलन युवाओं में काफी अधिक देखा जाता है। हालांकि इसे हर उम्र के लोग खाते हैं। जितनी आसानी से ये आपको उपलब्ध हो जाता है, उतनी ये आपके लिए नुकसानदायक भी है। इसे अधिक मात्रा में खाने से आपको पेट संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

मोमोज खाने में तो स्वादिष्ट होता है लेकिन ये आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। इसकी बाहरी परत मैदे से बनाई जाती है जो कि आसानी से पचती नहीं है और आंतों में चिपक सकती है।

Image: Freepik
2/5

मैदा गेहूं से प्रोटीन और फाइबर निकलने के बाद बचे स्टार्च से बनाई जाती है, जिसे आंते आसानी से पचा नहीं पाती हैं। मैदा आपकी आंतों में चिपक जाए तो कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी परेशानी हो सकती है।

Image: Freepik
Advertisement
3/5

मोमोज के साथ खाई जाने वाली तीखी लाल चटनी खराब क्वालिटी की मिर्चों से बनाई जाती है। इसे खाने से पेट और आंतों में जलन, सूजन का खतरा बढ़ जाता है, यहां तक कि पाइल्स का खतरा भी बढ़ जाता है।  

Image: Freepik
4/5

रोजाना मोमोज खाने वालों का कोलेस्ट्रॉसल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ सकता है, जो मोटापे और शुगर का कारण हो सकता है। 

Image: Freepik
Advertisement
5/5

मैदा में मिलाए जाने वाले कैमिकल्स पैंक्रियास को नुकसान पहुंचाते हैं, इससे इंसुलिन का प्रॉडक्शन प्रभावित होता है। जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और हाई बीपी भी हो सकता है। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 7 June 2025 at 16:53 IST