अपडेटेड 20 August 2025 at 13:22 IST

Coriander Storage Trick: बिना फ्रिज के हरी धनिया को 7 दिनों तक रखें ताजा, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Coriander Storage Trick: हरी धनिया को अपने रसोई में बिना फ्रिज के करीब 7 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। ये आपकी सब्जी में स्वाद का तड़का लगाने में कारगर है, इसके बिना कोई भी सब्जी का स्वाद फीका ही लगता है। लेकिन बिना फ्रिज के हरी धनिया खराब हो जाती है। आइए आइए आपको बताते हैं घरेलू ट्रिक।

Follow :  
×

Share


1/5

धनिया को साफ और सुखा लें

हरी धनिया को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर इसे छाया में सुखा लें ताकि इसमें मौजूद अतिरिक्त नमी निकल जाए। फिर इसे रसोई में रख लें।

Image: Freepik
2/5

धनिया को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें

सुखाए गए धनिया को एयरटाइट कंटेनर में भरकर, इसे अच्छी तरह से बंद कर दें। इससे धनिया में ताजगी बनी रहेगी और करीब 7 दिनों तक ये खराब नहीं होगी।

Image: Freepik
Advertisement
3/5

धनिया को पेपर टॉवल में रखें

धनिया को पेपर टॉवल में लपेटें और फिर इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें। पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी को सोख लेगा और धनिया ताजा रहेगा।

Image: Freepik
4/5

धनिया को पानी में रखें

एक बर्तन में पानी भरकर उसमें धनिया को डुबो कर रखें। रोजाना कम से कम 2-3 बार बर्तन का पानी बदलने से धनिया ताजा बना रहेगा।

Image: Pexels
Advertisement
5/5

धनिया को ठंडे और सूखे स्थान पर रखें

धनिया को एक ठंडे और सूखे स्थान पर स्टोर करें, जहां धूप और गर्मी न पहुंचे। इससे धनिया की ताजगी बनी रहेगी।

Image: Freepik

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 13:22 IST