अपडेटेड 8 August 2025 at 23:35 IST

Shiny Kitchen Utensils: स्टील के बर्तनों की खो गई है शाइन? तो आजमाएं केवल 3 रुपये का ये घोल, पहली ही बार में शीशे की तरह जाएंगे चमक

हर रसोई में स्टील के बर्तन रोजाना इस्तेमाल होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इन बर्तनों की चमक फीकी पड़ने लगती है। चाहे आप कितनी भी मेहनत से साफ करें, उनमें धुंधलापन और पीलेपन जैसी परत आ ही जाती है। ऐसे में आखिर क्या करें जिससे बर्तन फिर से नए जैसे चमकने लगें? तो चलिए जानते हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा, जिसकी लागत है सिर्फ 3 रुपये और असर ऐसा है कि बर्तन पहली ही बार में चमक उठेंगे।

Follow :  
×

Share


1/5

क्या चाहिए इस जादुई घोल के लिए?

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा 
  • 2 चम्मच सिरका 
  • नींबू का रस 
  • गुनगुना पानी 
Image: Unsplash
2/5

कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें ये घोल?

एक बाउल में बेकिंग सोडा के साथ में सिरका और नींबू का रस मिलाएं। जैसे ही आप इन्हें मिलाएंगे, हल्का झाग उठेगा। 
 

Image: freepik
Advertisement
3/5

इस घोल को स्टील के बर्तनों पर लगाएं। किसी पुराने ब्रश या स्क्रब पैड की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। 2-3 मिनट बाद गुनगुने पानी से बर्तन धो लें।

Image: Unsplash
4/5

क्या होगा असर?

  • पीलेपन की परत हटेगी। 
  • जले हुए दाग हल्के होंगे। 
  • पुराना बर्तन भी लगेगा नया। 
  • बर्तन शीशे की तरह चमकेंगे।
Image: Unsplash
Advertisement
5/5

क्या हैं घोल के फायदे?

  • बेकिंग सोडा गंदगी और चिकनाई हटाने में माहिर है।
  • सिरका में मौजूद एसिड दाग हटाने में मदद करता है।
  • नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो चमक वापस लाते हैं।
Image: Freepik

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 August 2025 at 23:35 IST