अपडेटेड 22 October 2025 at 14:44 IST

Blanket cleaning tips: गुलाबी ठंड के साथ अब निकालेंगे कंबल-रजाई? 10 मिनट में धूल-बदबू हटाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

देश के कई राज्य और शहरों में हल्दी ठंड यानी गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। ठंड पड़ते ही कंबल और रजाई भी निकलने लगा है। सालों बाद कंबल और रजाई निकालते हैं, तो उससे धूल और बदबू निकलना आम बात है। इन टिप्स को फॉलो करके आसानी से कंबल-रजाई की धूल और बदबू को दूर कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
 
कंबल-रजाई की सफाई के दौरान अगर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, तो धूल के साथ बदबू भी आसानी से चली जाएगी। सफाई के दौरान वाशिंग मशीन में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल सकते हैं।

Image: Freepik
2/7

सफेद सिरके का इस्तेमाल

कंबल-रजाई से धूल और बदबू को दूर करने के लिए सफेद सिरका एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसे डिटर्जेंट पाउडर में घोलकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image: Republic
Advertisement
3/7

कपूर पाउडर का उपयोग

इसके लिए जब आप वॉशिंग मशीन में कंबल-रजाई साफ करते हैं, तो उसमें 1 चम्मच कपूर का पाउडर डाल दीजिए। इससे कंबल-रजाई की बदबू आसानी से चली जाएगी और महीनों खुशबू आएगी।
 

Image: google
4/7

नींबू रस का इस्तेमाल

नींबू का रस गंदगी काटने से लेकर खुशबू बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए आप सफाई के दौरान 2-3 चम्मच नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image: google
Advertisement
5/7

फ्रेगरेंस का इस्तेमाल

ठंड में कंबल से लेकर रजाई आदि ठंड के कपड़ों को खुशबूदार बनाने के लिए आप पसंदीदा फ्रेगरेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

Image: googe
6/7

शैम्पू का इस्तेमाल

कंबल-रजाई की सफाई से लेकर खुशबूदार बनाने के लिए आप शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कई महीनों तक कंबल-चादर से खुशबू आती रहती है।
 

Image: easy tips to clean blanket
Advertisement
7/7

गर्म पानी का उपयोग

कंबल-रजाई में मौजूद धूल-मिट्टी की सफाई के लिए गर्म पानी आपका समय बचा सकता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में डिटर्जेंट पाउडर को डालकर कंबल और रजाई की सफाई कर सकते हैं।

Image: Google

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 October 2025 at 14:42 IST