अपडेटेड 17 September 2025 at 22:23 IST
Arbi Chopping Tips: अरबी काटते समय हाथों में होती है जलन और खुजली? आजमाएं ये आसान हैक्स, बिना चिपचिपाहट के कटेगी घुइंया
बरसात के मौसम में अरबी की सब्जी खूब पसंद की जाती है। इसका स्वाद तो लाजवाब होता है, लेकिन इसे काटना अक्सर मुश्किल काम लगता है। अरबी छीलते या काटते समय हाथों में खुजली, जलन और चिपचिपाहट हो जाती है। यही वजह है कि कई लोग इसे बनाने से बचते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान हैक्स अपनाकर आप बिना किसी दिक्कत के अरबी को काट सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे-
अरबी काटने के आसान हैक्स
तेल लगाकर काटें
अरबी काटने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा सरसों या नारियल का तेल लगा लें। इससे अरबी का चिपचिपा रस हाथों पर नहीं लगेगा और खुजली से भी बचाव होगा।
Image: Shutterstockदस्ताने पहनें
अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो अरबी काटते समय किचन ग्लव्स पहन लें। इससे हाथ बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे और कोई जलन नहीं होगी।
Image: FreepikAdvertisement
नींबू का रस या सिरका
अरबी काटने से पहले हाथों पर थोड़ा नींबू का रस या सिरका रगड़ लें। यह खुजली को रोकने में मदद करेगा और हाथ साफ रहेंगे।
Image: Freepikउबालकर छीलें
अरबी को पहले हल्का सा उबाल लें और फिर ठंडा करके छीलें। उबालने के बाद इसकी चिपचिपाहट कम हो जाती है और इसे काटना भी आसान हो जाता है।
Image: PexelsAdvertisement
स्टील के बर्तन से रगड़ना
अगर अरबी काटने के बाद हाथों में खुजली शुरू हो जाए तो उन्हें स्टील की थाली या चमचे से रगड़ लें। इससे जलन और खुजली तुरंत कम हो जाती है।
Image: Unsplashअन्य टिप
अरबी काटने के बाद हाथों को अच्छे से साबुन और गुनगुने पानी से धोना न भूलें। इससे न सिर्फ चिपचिपाहट दूर होगी बल्कि त्वचा भी सुरक्षित रहेगी।
Image: ShutterstockPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 17 September 2025 at 22:23 IST