अपडेटेड 18 July 2025 at 20:38 IST

Milk At Night: रात में दूध पीना सही है या गलत, कहीं यही तो नहीं आपके रातभर जागने का कारण?

बहुत से लोग रात को सोने से पहले दूध पीना पसंद करते हैं। यह एक पुरानी आदत भी है जिसे हम बचपन से सुनते आए हैं – "सोने से पहले दूध जरूर पियो"। लेकिन क्या वाकई रात में दूध पीना सेहत के लिए सही है? क्या इससे नींद अच्छी आती है या फिर इससे वजन और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं? आइए जानते हैं रात में दूध पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं-

Follow :  
×

Share


1/10

रात में दूध पीने के फायदे

नींद में मददगार

दूध में ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन नाम के तत्व होते हैं, जो दिमाग को शांत करते हैं और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। 

Image: Freepik
2/10

हड्डियों को मजबूती

दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। रात को दूध पीने से शरीर को सोते समय पोषण मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

Image: Freepik
Advertisement
3/10

भूख  शांत करने में मदद

अगर रात में हल्की भूख लगती है, तो दूध पेट भरने में मदद करता है और बार-बार उठकर कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है।

Image: Unsplash
4/10

रात में दूध पीने के नुकसान

पेट में भारीपन या गैस

कुछ लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है, खासकर रात को। इससे पेट फूलना, गैस बनना या अपच जैसी समस्या हो सकती है।

Image: Canva
Advertisement
5/10

वजन बढ़ सकता है

अगर आप रात को दूध के साथ शक्कर, हल्दी, बादाम, या किसी तरह का स्नैक ले रहे हैं, तो ये कैलोरी बढ़ा सकता है। खासकर जब शरीर सोने जा रहा हो, तो ये फैट में बदल सकता है।

Image: Pexels
6/10

नींद में खलल

अगर दूध पूरी तरह से नहीं पचता तो नींद के बीच में पेट दर्द या बेचैनी हो सकती है। इससे गहरी नींद नहीं आती है।

Image: Freepik
Advertisement
7/10

कब और कैसे पिएं दूध?

दूध हमेशा हल्का गर्म करके पिएं, इससे यह जल्दी पचता है।

Image: Freepik
8/10

अगर लैक्टोज इन्टॉलरेंस है तो रात में दूध से बचें या प्लांट-बेस्ड दूध लें।

Image: FREEPIK
Advertisement
9/10

सोने से करीब 30-60 मिनट पहले दूध पीना बेहतर होता है।

Image: freepik
10/10

दूध में बहुत ज्यादा शक्कर या कोई भारी चीज न मिलाएं।

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 19:11 IST