अपडेटेड 20 November 2025 at 21:08 IST
Water After Meal: खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें कारण और सही तरीका
Right Way Of Drinking Water After Meal: खाने के साथ अक्सर हम पानी का ग्लास लेकर बैठते हैं। अक्सर घरों में बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि “खाने के तुरंत बाद पानी मत पीयो, पाचन खराब हो जाएगा।” वहीं कुछ लोग कहते हैं कि पानी पीना जरूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सच्चाई क्या है? खाना खाने के तुरंत बाद में पानी पीना चाहिए या नहीं? तो चलिए जानते हैं इसके पीछे छिपा कारण और पानी पीने का सही तरीका क्या है-
क्या खाने के बाद पानी पीना सही है?
हां, पानी पीना गलत नहीं है, लेकिन तुरंत बहुत ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती, जिससे खाना ठीक से नहीं पच पाता है।
Image: Freepikखाने के तुरंत पानी पीने के नुकसान
खाना खाने के तुरंत बाद में पानी पीने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। जैसे पेट भारी और फूला हुआ महसूस होता है।
Image: FreepikAdvertisement
गैस और अपच की समस्या हो सकती है। इसके अलावा एसिडिटी बढ़ सकती है। ऐसे में खाना देर से पचता है। साथ ही, वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है।
Image: Freepikखाने के बाद पानी पीने का सही तरीका
- खाना खाने के 30 से 40 मिनट बाद पानी पीना सबसे बेहतर माना जाता है।
- ज्यादा प्यास लगे तो 2-3 घूंट गुनगुना पानी पी सकते हैं।
- पानी को धीरे-धीरे और घूंट-घूंट करके पिएं।
Advertisement
खाना खाने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं?
खाने से 20-30 मिनट पहले एक गिलास पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे पाचन बेहतर होता है। ज्यादा खाने से बचाव होता है और शरीर हाइड्रेट रहता है।
Image: Pixabayगुनगुना पानी क्यों है बेहतर?
खाने के बाद अगर पानी पीना ही है तो ठंडे पानी की बजाय गुनगुना पानी पिएं। यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को आराम देता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 21:08 IST