अपडेटेड 7 June 2025 at 15:41 IST
Watermelon: तरबूज को भूलकर भी न खाएं इस वक्त, पेट होने लगेगा खराब
Watermelon: तरबूज का सेवन खाने से पहले करना चाहिए या बाद में? तरबूज दिन में किस वक्त नहीं खाना चाहिए? इसके नुकसान क्या हैं? चलिए जान लेते हैं।
गर्मियां आते ही लोगों के घरों में तरबूज आने लग जाते हैं। इसमें 90% पानी होता है जो डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। चलिए जानते हैं कि तरबूज को खाने का सही समय कौन सा है।
Image: Pexelsतरबूज खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है। इसे खाली पेट नाश्ते में खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसे लंच से 1 घंटा पहले भी खाया जा सकता है। यह पाचन तंत्र बेहतर बनाता है, जिससे गैस और एसिडिटी नहीं होती।
Image: PexelsAdvertisement
वर्कआउट के बाद भी तरबूज खाया जा सकता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी को पूरा करता है। गर्मियों में दोपहर के समय तरबूज खाएं जिससे शरीर को ठंडक मिलती है।
Image: Pexelsतरबूज में पानी की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। अगर आप खाना खाने से पहले तरबूज खाते हैं, तो आपका पेट शांत और ठंडा रहेगा और आप ज्यादा कैलोरी लेने से भी बचेंगे।
Image: FreepikAdvertisement
तरबूज कब नहीं खाना चाहिए? तरबूज को रात में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत अधिक पानी होता है जिससे बार-बार पेशाब आ सकता है। खाने के तुरंत बाद भी तरबूज नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गैस होती है।
Image: freepikफ्रिज से निकालने के तुरंत बाद तरबूज न खाएं क्योंकि इससे गले और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें दोपहर में तरबूज खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट भरा रखता है।
Image: freepikAdvertisement
तरबूज को केला, संतरा और अंगूर के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए वरना पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है इसलिए तरबूज को दूसरे फलों के साथ खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image: freepikPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 June 2025 at 15:41 IST