अपडेटेड 28 June 2025 at 15:02 IST

सावधान! इन 5 फलों के साथ गलती से भी न पिएं दूध, एकदम खराब हो सकती है सेहत

लोग हेल्दी डाइट के लिए अक्सर दूध के साथ फलों का सेवन करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें अगर दूध के साथ लिया जाए तो ये सेहत बनाएगा नहीं बल्कि बिगाड़ेगा। तो जानतें हैं दूध के साथ किन-किन फलों को खाने से करना चाहिए परहेज...

Follow :  
×

Share


1/7

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। वहीं, फल में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में कुछ फलों का कॉम्बिनेशन दूध के साथ सहीं नहीं बैठता है।

Image: freepik
2/7

विशेषज्ञों का मानना है कि दूध और फल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक है, लेकिन इन्हें सही तरीके और सही समय पर लेना जरूरी है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
3/7

दूध और खट्टे फलों का मेल सबसे खतरनाक माना जाता है। संतरा, कीनू, अंगूर, नींबू जैसे फलों में सिट्रिक एसिड होता है, जो दूध के प्रोटीन केसिन को फाड़ देता है और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

Image: Canva
4/7

स्ट्रॉबेरी और कीवी का सेवन दूध के साथ करने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। इनसे शरीर में एसिडिटी और एलर्जी की आशंका बढ़ जाती है।

Image: Canva
Advertisement
5/7

अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम दूध के साथ मिलकर शरीर में जहरीला असर डाल सकता है। इससे पेट दर्द, गैस और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Image: Freepik
6/7

दूध के साथ केले का सेवन आम है। मगर एक्सपर्ट्स इसे सही नहीं मानते हैं। केले और दूध का कॉम्बिनेशन शरीर में टॉक्सिन पैदा करता है, जिससे एलर्जी, साइनस, कफ और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Image: Freepik
Advertisement
7/7

जामुन और अमरूद जैसे फलों का सेवन भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। ये फल भी दूध के साथ अच्छी तरह नहीं पचते। इनके साथ दूध लेने से स्किन पर फोड़े-फुंसी या रैशेज की संभावना बढ़ जाती है।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 28 June 2025 at 15:02 IST