अपडेटेड 14 June 2025 at 17:30 IST

Jamun: जामुन के साथ ये 4 चीजें भूलकर भी नहीं खाएं, फायदे की जगह सेहत के लिए जहर समान

जामुन बरसात और गर्मियों में बिकने वाला यह फल रस और मिठास से भरपूर होता है। जामुन खाने के अपने घेरे फायदे सुने होंगे जैसे डायबिटीज में फायदेमंद, पाचन क्रिया को मजबूत करता है, ब्लड को साफ करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है मुंह की बदबू और मसूड़े की सूजन में राहत दिलाता है, यह सब बातें तो आप जानते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे वह चार चीज जिन्हें आपको जामुन के साथ कभी नहीं खाना चाहिए वरना यह आपके लिए नुकसान साबित हो सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

आज हम आपको बताएंगे वह चार चीज जिन्हें आपको जामुन के साथ कभी नहीं खाना चाहिए वरना यह आपकी सेहत को नुकसान हो सकते हैं।

Image: Freepik
2/5

दूध को जामुन के साथ नहीं लेना चाहिए। दूध और जामुन दोनों की तासीर ठंडी होती है, इन्हें एक साथ खाने से पेट में गैस, अपच और जलन की समस्या हो सकती है।

Image: freepik
Advertisement
3/5

जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना नहीं चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है और आपको दस्त और गैस जैसी समस्याएं बन सकती है।

Image: Freepik
4/5

जामुन खाने के तुरंत बाद मिठाई नहीं खानी चाहिए ऐसा अगर आप करते हैं तो इससे आपका पेट भारी हो सकता है और ब्लोटिंग या अपच की समस्या पैदा हो सकती है।

Image: Freepik
Advertisement
5/5

जामुन और आचार दोनों में ही खटास होती है जामुन खाने के बाद या जामुन के साथ कभी अचार नहीं खाना चाहिए, इससे पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 17:30 IST