अपडेटेड 30 July 2025 at 14:11 IST

Coconut Water: नारियल पानी पीने के बाद फौरन न करें इन चीजों का सेवन, फायदे के बजाय सेहत को हो सकता है नुकसान

वैसे तो नारियल पानी शरीर के लिए काफी लाभदायक है। लेकिन अगर इसे पीने के फौरन बाद अगर आप कुछ चीज खा लेते हैं तो इससे नुकसान भी पहुंच सकता है।

Follow :  
×

Share


1/8

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का सेवन फायदेमंद होता है। इसे पोषण का खजाना कहा जाता है। 
 

Image: Freepik
2/8

नारियल पानी में पोटेशियम, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड, सोडियम, एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। 
 

Image: Freepik
Advertisement
3/8

वैसे तो नारियल पानी शरीर के लिए काफी लाभदायक है। लेकिन अगर इसे पीने के फौरन बाद कुछ खा लिया जाए तो इससे नुकसान भी हो सकता है। चलिए बताते हैं कि नारियल पानी पीने के बाद कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

Image: Freepik
4/8

नमक: नारियल पानी पीने के तुरंत बाद ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें पोटैशियम होता है। ऐसे में नमक खाने से ये जहर बना जाएगा। 
 

Image: canva
Advertisement
5/8

पानी: नारियल पानी पीने से शरीर में पहले ही पानी की पूर्ति हो जाती है। इसके बाद और पानी पीने से पेट फूल सकता है।
 

Image: Unsplash
6/8

खट्टे फल: संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल नारियल पानी पीने के बाद नहीं खाने चाहिए। इससे एसिडिटी हो सकती है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

ठंडी चीजें: नारियल पानी पीने के बाद ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। नारियल पानी ठंडा होता है। ऐसे में ठंडी चीजें खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। 
 

Image: freepik
8/8

दही: नारियल का पानी पीने के बाद दही न खाएं। दही की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसे नारियल पानी के तुरंत बाद लेने से पेट फूलना, दस्त या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
 

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 July 2025 at 14:11 IST