Diwali Diet Tips: बिना फिक्र डाइट में कैसे खाएं दिवाली की मिठाई? खुशबू पाटनी ने बताए 5 गजब के टिप्स

Diwali Diet Tips: दिवाली का सीजन आ चुका है। घरों की सफाई के साथ साथ शॉपिंग भी शुरू हो गई है। ये ही वो समय होता है जब आप मन भरके मिठाई खाते हो। अगर आप डाइट की वजह से मीठा खाने में झिझक रहे हो तो खुशबू पाटनी के ये टिप्स जरूर अपनाएं।

Follow :  
×

Share


1/8

दिवाली का सीजन बिना मिठाई के अधूरा है। चाहे घर में मेहमान आएं या आप मेहमान बनकर किसी के घर जाएं, त्योहार पर लड्डू खाना सभी को बहुत पसंद होता है।

Image: Meta AI
2/8

अगर आप डाइट को लेकर फिक्रमंद हैं तो कुछ आसान से टिप्स अपनाकर गिल्ट-फ्री दिवाली को एंजॉय कर सकते हैं। ये टिप्स एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने शेयर किए हैं।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि आप गिल्ट-फ्री दिवाली कैसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। पहली टिप है- कोई मिठाई ऑफर करे तो केवल आधा लड्डू ही खाएं और धीरे-धीरे खाएं।

Image: Freepik
4/8

डाइट में पहला कदम होता है पोर्शन कंट्रोल यानि कम मात्रा में खाना। आप दिवाली पर मिठाई जरूर खाएं, कोई नहीं रोकेगा लेकिन कम मात्रा में खाएं। दिन में केवल 1-2 लड्डू ही खाएं।

Image: @khushboo_patani/instagram
Advertisement
5/8

दूसरी टिप है- लड्डू खाने से पहले एक गिलास पानी पिएं। इससे पाचन बेहतर होता है और आप कम मिठाई खाते हैं। पानी पीने से आपका पेट भरा रहेगा और आप ज्यादा कैलरी खाने से बचेंगे। 

Image: Unsplash
6/8

तीसरी टिप- मिठाई खाने से पहले पेट भरके प्रोटीन खाएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और ये आपकी क्रेविंग को भी कम करता है। प्रोटीन में आप पनीर, टोफू, दाल और स्प्राउट्स ले सकते हैं। 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

चौथी टिप- दिवाली पर आप मिठाई जरूर खाएं लेकिन अगले ही दिन कैलरी बर्न करने के लिए वर्कआउट भी करें। चाहे तो आप 15 मिनट की वॉक कर सकते हैं या जुम्बा या योगा कर सकते हो।

Image: Instagram
8/8

पांचवी टिप- पोर्शन कंट्रोल। आप दिवाली को खूब एंजॉय करें लेकिन अपने काउंट पर भी ध्यान रखें। जोश-जोश में आकर ढेर सारी मिठाई ना खा लें। 

Image: Freepik

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 October 2025 at 09:03 IST