अपडेटेड 29 May 2025 at 19:38 IST

सावधान! गर्मियों में भी खा रहे हैं ज्यादा आइसक्रीम? स्किन हो सकती है खराब

Skin Care Tips: जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है वैसे ही लोग अपनी डाइट में आइसक्रीम को जोड़ लेते हैं। बता दें कि आइसक्रीम से न केवल शरीर ठंडा होता है बल्कि मूड भी अच्छा हो जाता है।

Follow :  
×

Share


1/7

लेकिन जिस हिसाब से गर्मी पड़ रही है उस हिसाब से लोग ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खा रहे हैं। ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खाने से व्यक्ति की स्किन पर प्रभाव पड़ता है। 

Image: Freepik
2/7

बता दें कि आइसक्रीम के अंदर चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इसके सेवन से न केवल त्वचा में कोलेजन टूटने लगता है बल्कि इलास्टिन प्रोटीन भी टूटने लगते हैं। 

Image: Freepik
Advertisement
3/7

ऐसे में यदि व्यक्ति ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खाता है तो इससे त्वचा की कसावट और चमक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Image: Freepik
4/7

ऐसे में ये न केवल त्वचा को ढ़ीली करते हैं बल्कि झुर्रियों की समस्या भी हो जाती है और व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है। 

Image: Freepik
Advertisement
5/7

हालांकि हम घर पर बनी कम चीनी वाली आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

Image: Freepik
6/7

बता दें कि आइसक्रीम के सेवन से मुंहासे की समस्या भी बढ़ सकती है। खासतौर पर अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आप आइसक्रीम का अधिक सेवन न करें। 

Image: Freepik
Advertisement
7/7

बता दें, डेयरी प्रोडक्ट में मौजूद कंपाउंड आपकी स्किन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। साथ ही हार्मोनल असंतुलन की समस्या को पैदा करते हैं। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 May 2025 at 19:38 IST