अपडेटेड 21 September 2025 at 19:19 IST

Weight Loss Drink: जीरा पानी या सौंफ का पानी… किसे पीने से जल्दी घटेगी चर्बी? मिलेंगे गजब के फायदे

Weight Loss Drink: वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। रोजाना सुबह खाली पेट लोग तरह-तरह के ड्रिंक ट्राय करते हैं जिनसे वेट लॉस के अलावा शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा कॉमन है- जीरा पानी और सौंफ का पानी।

Follow :  
×

Share


1/8

वजन घटाने के लिए कोई जीरा पानी पीने की सलाह देता है तो कोई सौंफ का पानी। ये ना केवल आपका पेट साफ करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट करता है। तो दोनों में से कौन सा ज्यादा बढ़िया है।

Image: Freepik
2/8

जीरे का पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और सीधे तौर पर फैट बर्न करने में मदद करता है, जबकि सौंफ का पानी पेट फूलने, भूख कंट्रोल करने और पाचन में मदद करने के लिए ज्यादा असरदार होता है।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि वजन घटाने के लिए आखिर कौन सा बेहतर है। अगर आपकी प्राथमिकता पेट की चर्बी कम करना और मेटाबॉलिज्म बढ़ाना है तो जीरा पानी पिएं।

Image: Freepik
4/8

जीरा पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट को बर्न करने में मदद करता है। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।

Image: Swasthi's recipes
Advertisement
5/8

अगर आपको भूख कंट्रोल करनी है, पेट फूलने और अपच से राहत चाहिए और हार्मोनल बैलेंस चाहिए तो सौंफ का पानी एक बेहतरीन ऑप्शन है। 

Image: Unsplash
6/8

सौंफ में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे कम कैलोरी का सेवन होता है। ये पाचन संबंधी परेशानी को कम कर सकता है। खासकर महिलाओं के लिए सौंफ फायदेमंद होती है।

Image: Pixabay
Advertisement
7/8

कुल मिलाके, जीरे का पानी मेटाबॉलिज्म और फैट को कंट्रोल करता है, जबकि सौंफ का पानी पाचन और भूख पर ध्यान केंद्रित करता है। आप किसी-किसी दिन जीरा तो किसी-किसी दिन सौंफ का पानी पी सकते हैं।

Image: freepik
8/8

इसे बनाने के लिए आप दो कप पानी में एक छोटा चम्मच जीरा या सौंफ डालकर उबालें। फिर 5-10 मिनट तक उबलने के बाद उसे छानकर पी लें।

Image: Unsplash

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 September 2025 at 19:19 IST