अपडेटेड 29 August 2025 at 17:15 IST

Tea Formula: गाय या भैंस का दूध... चाय बनाने के लिए कौन है बेहतर? जानिए बनाने का परफेक्ट टिप्स

Tea Formula: चाय सिर्फ एक पीने का पदार्थ नहीं है, बल्कि भारत की संस्कृति का हिस्सा है। हर व्यक्ति के दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है और शाम की थकान भी चाय के साथ दूर होती है। एक कप चाय सब ठीक कर देती है। अब ऐसे में आपके लिए किस दूध की चाय सबसे अच्छी है? इसके लिए इस फोटो गैलेरी को देखें।

Follow :  
×

Share


1/6

चाय के लिए दूध का चुनाव क्यों जरूरी है? 

चाय का स्वाद और बनावट दूध पर काफी निर्भर करती है। सही दूध से चाय का रंग, गाढ़ापन और स्वाद सभी बेहतर बनता है।

Image: Freepik
2/6

गाय का दूध होता है हल्का और सुगंधित 

गाय का दूध हल्का होता है और इसमें फैट कम होता है। इससे बनी चाय हल्की, सुगंधित और स्वास्थ्य के लिए थोड़ी बेहतर मानी जाती है।

Image: Freepik
Advertisement
3/6

भैंस का दूध होता है गाढ़ा और मलाईदार 

भैंस के दूध में फैट ज्यादा होता है जिससे चाय गाढ़ी, क्रीमी और भरपूर स्वाद वाली बनती है। जो लोग मजबूत चाय पसंद करते हैं,उनके लिए ये सही है।

Image: Freepik
4/6

दूध की मात्रा का ध्यान रखें 

अधिक दूध से चाय का स्वाद दब सकता है। एक कप चाय में 1/2 कप दूध मात्र है। चाहे गाय का हो या भैंस का।

Image: Freepik
Advertisement
5/6

चाय पत्ती और मसालों का तालमेल 

गाय के दूध के साथ हल्की चायपत्ती और तुलसी/अदरक अच्छा जाती है। भैंस के दूध के साथ मसालेदार चाय आप इलायची, लौंग, दालचीनी वाली बना सकते हैं। ये अधिक स्वादिष्ट लगती है।

Image: Freepik
6/6

हेल्थ के लिए कौन सी चाय है बेहतर? 

  • डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल वाले लोग गाय का दूध चुनें। 
  • एनर्जी और फुलनेस के लिए भैंस का दूध फायदेमंद हो सकता है।
Image: Freepik

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 29 August 2025 at 16:54 IST