अपडेटेड 3 June 2025 at 16:43 IST

COVID-19: फिर डराने लगा कारोना, अगर दिख जाएं लक्षण तो तुरंत शुरू करें ये 5 काम, बूस्ट हो जाएगी Immunity

भारत मे कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात अब गंभीर होते जा रहे है क्योंकि रोजाना कोविड मरीजों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में इससे बचाव जरूरी है। तो अगर आपको Covid-19 के लक्षण नजर आएं तो Immunity को बूस्ट करने के लिए ये 5 काम जरूर करें।

Follow :  
×

Share


1/5

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय सतर्कता और सावधानी है। यदि संक्रमण के हल्के लक्षण भी दिखाई दें, जैसे गले में खराश, बुखार या थकान तो तुरंत सतर्क होकर जरूरी कदम उठाने चाहिए। 
 

Image: ANI
2/5

कोरोना के हल्के लक्षण जैसे गले में खराश या सूजन महसूस होने पर गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर दिन में दो से तीन बार गरारा करने की सलाह दी जाती है। इससे गले के इन्फेक्शन में आराम मिलता है।

Image: ANI
Advertisement
3/5
तुलसी, अदरक, हल्दी और कुछ गर्म मसालों से बनी चाय खांसी, जुकाम और बलगम जैसी समस्याओं में राहत देती है। इसके औषधीय गुण शरीर को अंदर से गर्म रखने और रोग से लड़ने में मदद करते हैं। Image: Shutterstock
4/5
गिलोय को आयुर्वेद में इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। सुबह-शाम गिलोय का काढ़ा पीने से बुखार, बदन दर्द और थकान से राहत मिलती है। साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। Image: Shutterstock
Advertisement
5/5
कोरोना के लक्षण नजर आने से जो काम करना सबसे जरूरी है वो प्रतिदिन कम से कम चार से पांच लीटर पानी पीना। गुनगुना पानी, नारियल पानी और हर्बल ड्रिंक जैसी चीजें शरीर को हाइड्रेट रखती हैं। Image: Shutterstock

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 June 2025 at 16:43 IST