अपडेटेड 15 July 2025 at 18:11 IST

Healthy Tea: रात को नहीं आती नींद? तो पिएं ये चमत्कारी चाय, स्ट्रेस को करती है कम

आजकल नींद न आने की समस्या आम हो गई है। ऐसे में हम दिनभर काम काज में लगे रहते हैं, लेकिन फिर भी रात को बिस्तर पर नींद आने की जगह हम केवल करवटें बदलते रहते हैं। चैन की नींद आने के लिए दिमाग का शांत होना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले चाय का सेवन कर सकते हैं, जिससे आपके दिमाग में मौजूद स्ट्रेस धीरे-धीरे कम होने लगेगा और मन शांत महसूस करने लगेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चाय, जानेंगे इसे बनाने का आसान तरीका और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में-

Follow :  
×

Share


1/5

किस चीज से बनी चाय करती है दिमाग को शांत?

दिमाग को शांत करने और अच्छी नींद के लिए दालचीनी से बनी चाय आपके काम में आ सकती है।

Image: Freepik
2/5

क्या है दालचीनी की चाय के फायदे?

दालचीनी में मैग्नीशियम होता है, जो तनाव को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

Image: Freepik
Advertisement
3/5

दालचीनी में मौजूद ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जो नींद को नियंत्रित करता है। 

Image: istock
4/5

कैसे बनाएं दालचीनी से बनी चाय?

सबसे पहले पानी को बर्तन में डालकर गरम करें। इसमें आप छोटा सा टुकड़ा दालचीनी का डालें। इसे 2 से 3 मिनट तक पानी में काढ़ें। 

Image: Unsplash
Advertisement
5/5

काढ़ने के बाद गैस को बंद कर लें। इसमें नींबू का रस और शहद डालकर मिला लें। रात को सोने से थोड़ी देर पहले आप इसे पी सकते हैं।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 15 July 2025 at 18:11 IST