अपडेटेड 18 June 2025 at 10:22 IST

Chole Bhature: घर पर बनाने हैं छोले भटूरे? चने को उबालते वक्त डालें ये चीज, फूले-फूले भटूरों के लिए मैदा में मिलाएं ये...

What is the material of Chola Bhatura? छोले भटूरे में क्या-क्या सामान लगता है? भटूरे की मैदा में क्या-क्या पड़ता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/8

How to make chhola? साथ में जरूरत के अनुसार, पानी डालें और नमक मिला दें। इस वक्त पर आप बेकिंग सोडा जरूर डालें और 5 से 6 सीटी लगाएं। 

Image: Freepik
2/8

इससे आपके छोले एकदम खिले-खिले और मुलायम हो जाएंगे। अब आप दूसरी तरफ भी कढ़ाई लें और इसमें घी डालकर जीरा डालें।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

अब उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें। प्याज ऑप्शनल है। यहां साथ में लाल मिर्च, देगी मिर्च, जरूरी मसाले डालकर अच्छे से भूनें और तब तक भूनें जब तक घी अलग नहीं हो जाता। 

Image: Freepik
4/8

अब आप बने मिश्रण में उबले हुए चने डालें और साथ में पानी भी डालें।फिर 4 से 5 मिनट तक पकाएं। जब छोले अच्छे से पक जाए तो उसमें खटाई डालें। 

Image: Freepik
Advertisement
5/8

साथ ही ऊपर से धनिया के धुले पत्तों को डालें। आपके छोले तैयार हैं। दूसरी तरफ आप एक कटोरा में मैदा लें और उसमें सूजी, दो चम्मच तेल, नमक, दही, बेकिंग पाउडर और चीनी डालें व अच्छे से मिलाएं। 

Image: Unsplash
6/8

आटे को पानी डालकर अच्छे से गूंथें। अब उस आटे को 1 घंटे तक ढक कर रख दें। अब एक कढ़ाई में तेल या घी डालें। अब आटे को लोई बनाकर पुरी की तरह बेल लें। 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

लेकिन आटा थोड़ा सा मोटा और बड़ा बेलें। अब गर्म-गर्म कढ़ाई में आटे को छोड़ें और छोड़ते वक्त तेल को लगातार चलाते रहें। 

Image: Freepik
8/8

जब भटूरा सुनहरा हो जाए तो गरमा गरम छोलों के साथ गरम-गरम भटूरे सर्व करें।

Image: Pexels

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 June 2025 at 10:18 IST