अपडेटेड 17 December 2025 at 14:56 IST

Calcium Rich Foods For Strong Bones: रोजाना खा लें इन में से कोई एक चीज, नहीं होगी कैल्शियम की कमी; हड्डियां रहेंगी बुढ़ापे तक मजबूत

अक्सर लोग जोड़ों के दर्द, कमर दर्द या हड्डियों की कमजोरी को उम्र का असर मान लेते हैं, जबकि इसकी सबसे बड़ी वजह होती है कैल्शियम की कमी। कैल्शियम सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है। अगर रोज़ाना डाइट में सही चीजें शामिल कर ली जाएं, तो हड्डियां लंबे समय तक मजबूत बनी रह सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैल्शियम से भरपूर ऐसे फूड्स, जिनमें से रोज कोई एक भी खा लिया जाए तो शरीर को भरपूर कैल्शियम मिल सकता है।

Follow :  
×

Share


1/8

दूध और दूध से बनी चीजें

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। बता दें कि दूध, दही और पनीर ये हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं और कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं।

Image: Freepik
2/8

तिल

छोटे से दिखने वाले तिल कैल्शियम का बड़ा भंडार हैं। रोज 1-2 चम्मच तिल खाने चाहिए। इसे लड्डू, चटनी या सब्जी में डालकर खा सकते हैं। सर्दियों में तिल खासतौर पर फायदेमंद होते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और सरसों का साग जैसी सब्जियों में कैल्शियम के साथ आयरन भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।

Image: Freepik
4/8

रागी

रागी को कैल्शियम का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें आप रागी की रोटी, रागी डोसा और रागी दलिया खा सकते हैं। यह बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी के लिए बहुत फायदेमंद है।

Image: freepik
Advertisement
5/8

बादाम

बादाम न सिर्फ दिमाग बल्कि हड्डियों के लिए भी अच्छे होते हैं। रोज 5-6 भीगे हुए बादाम खाने से कैल्शियम के साथ मैग्नीशियम भी मिलता है।

Image: Freepik
6/8

सोया और टोफू

जो लोग दूध नहीं पीते, उनके लिए सोया और टोफू खाना बेहतरीन कैल्शियम लेने का ऑप्शन हैं। खासकर शाकाहारी लोगों के लिए यह ऑप्शन बेस्ट रहेगा।

Image: Freepik
Advertisement
7/8

अंजीर

रोज 2-3 सूखे अंजीर खाएं। इसके सेवन से कैल्शियम के साथ फाइबर भी मिलता है। यह कब्ज और हड्डियों दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

Image: Freepik
8/8

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रोज थोड़ी देर धूप में बैठें। इससे आपको विटामिन-डी मिलेगा। चाय-कॉफी ज्यादा न पिएं। नमक और जंक फूड कम करें। रोजाना हल्की एक्सरसाइज और वॉक जरूर करें।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 14:51 IST