अपडेटेड 20 August 2025 at 14:57 IST
हड्डियां बनती हैं फौलाद और पाचन तंत्र को रखती हैं हेल्दी, ये हैं अंजीर खाने के फायदे और नुकसान
अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। इसे खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं चलिए बताते हैं।
हेल्दी और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए अपनी डाइट को सही रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप अंजीर को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ताजे और सूखे दोनों ही अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
अंजीर के फायदे: अंजीर स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये खनीज, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स के मामले में लाजवाब होता है।
Advertisement
पाचन के लिए लाभदायक: अंजीर पाचन क्रिया के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद अधिक फाइबर की मात्रा कब्ज से राहत दिलाती है।
वजन कंट्रोल: अंजीर वजन कंट्रोल करने के लिए भी लाभदायक मानी जाती है। अंजीर हड्डियों की मजबूती के लिए भी कारगर साबित होता है।
Advertisement
बीपी कंट्रोल: अंजीर को पोटेशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये बीपी और ब्लग शुगर कंट्रोल करने में मददगार है।
अंजीर के नुकसान: अंजीर में उच्च फाइबर सामग्री होती है जिससे पेट फूल जाता है। पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। अंजीर खाने से एलर्जी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 14:57 IST