अपडेटेड 5 September 2025 at 15:01 IST

Natural Hair Care Tips: इस पेड़ की पत्तियां उबालकर लगाएं, बाल झड़ना बंद और 3 गुना तेजी से बढ़ने लगेंगी आपकी जुल्फें

आज के समय में बाल झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान है। खासकर बारिश के मौसम में यह समस्या काफी बढ़ जाती है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स को भी इस्तेमाल कर लेते हैं, मगर रिजल्ट कुछ खास नहीं दिखता है। क्या आप जानते हैं दो खास पेड़ों की महज पत्तियों का इस्तेमाल करके बालों को मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।

Follow :  
×

Share


1/8

तेजी से बाल झड़ने और टूटने की समस्या आज के समय में आम हो गई है। बालों से जुड़ी परेशानियों से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन कई बार इसके पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिलता है। 

Image: Freepik
2/8

ज्यादातर बरसात के मौसम में बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसा इसिलए होता है क्योंकि बारिश में स्कैल्प पर नमी हो जाती है, जिससे कई बार हेयर फॉलिकल्स यानि बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से भी बालों का झड़ना और सफेद होना आम समस्या बन गई है। मगर आप कुछ प्राकृतिक चीजों को मुफ्त में इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 

Image: Meta-AI
4/8

बाल गिरने की समस्या को रोकने के लिए आप महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय दो पेड़ की कुछ पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन पत्तियों के बारे में और कैसे करें इस्तेमाल...

Image: freepik
Advertisement
5/8

सोशल मीडिया पर इन दिनों बालों को झड़ने से रोकने के लिए यह घरेलू नुस्खा काफी छाया हुआ है और लोग इसके बेहतर परिणाम भी बता रहे हैं।  इस घरेलू उपाय में अमरूद और करी पत्तियों का उपयोग किया जाता है।

Image: Freepik
6/8

अमरूद और करी पत्तियों दोनों आसानी से उपलब्ध हैं। अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें इन दोनों पत्तियों को डालकर 30 मिनट तक उबालें। पानी को ढककर रखें ताकि उसका गुण बरकरार रहे। 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

पत्तियों को अच्छी तरह से उबालने के बाद पानी को छान लें और ठंडा होने दें। इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरें और बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। 

Image: FREEPIK
8/8

बालों में इस स्प्रे को 1 घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें।  स नुस्खे का उपयोग हफ्ते में 2 से 3 बार करने से बालों की मजबूती बढ़ती है और झड़ना कम होता है। 

Image: Pinterest

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 September 2025 at 15:01 IST