अपडेटेड 11 August 2025 at 11:55 IST

Blue Tea से करें सुबह की शुरुआत, खत्म हो जाएंगी ये बीमारियां!

Blue Tea Benefits: सुबह की शुरुआत ज्यादातर लोग दूध वाली चाय से करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लू टी आपके के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है? ब्लू टी एक प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक पेय है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में लेना चाहिए।

Follow :  
×

Share


1/6
Blue Tea, जिसे बटरफ्लाई पी फ्लावर टी या क्लिटोरिया टर्नेटिया के नाम से भी जाना जाता है। यह नीले फूलों वाली जड़ी-बूटी से बनाई जाती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकती है। Image: Canva
2/6

ब्लू टी में एंथोसायनिन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

Image: Canva
Advertisement
3/6

तनाव और चिंता में राहत 

यह तनाव को कम करने और मानसिक शांति को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकती है। ब्लू टी से चिंता और तनाव को कम किया जा सकता है।

Image: Canva
4/6

पाचन में सुधार 

ब्लू टी के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। यह पेट की सूजन, गैस और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकती है।

Image: Canva
Advertisement
5/6

बालों और त्वचा के लिए 

इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों का झड़ना कम करने में मदद कर सकते हैं। इस चाय के पीने से त्वचा चमकदार बनती है।

Image: Canva
6/6

सावधानी 

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ब्लू टी के अधिक सेवन से बचना चाहिए, इससे कुछ लोगों को एलर्जी या पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Image: Canva

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 August 2025 at 11:55 IST