अपडेटेड 4 September 2025 at 15:01 IST

Black Hair Tips: प्याज के छिलके और तेल से बनाएं ये चीज, बच जाएंगे डाई करने के 500 रुपये; काले बाल देख लोग पूछेंगे तरीका

आजकल लोग सफेद बालों को काला करने के लिए ना जानें कितने तरीके के केमिकल प्रोडक्ट्स और मेहंदी का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीके से बालों को काला करना चाहते हैं, तो आपके किचन में मौजूद महज कुछ चीजें ही कमाल कर सकती है। आइए जानते हैं इस खास नुस्खे के बारे में। कैसे तैयार करें यह नुस्खा और कब बालों पर करें अपलाई।

Follow :  
×

Share


1/8

आज के समय में स्ट्रेस और केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से बालों का झड़ना और जल्दी ही सफेद होना आम समस्या बन गई है। ज्यादार लड़कियां लंबे, घने, काले और मजबूत बाल रखने की चाह रखते हैं।
 

Image: Freepik
2/8

आज के समय में बालों को लंबे और काले करने के लिए बाजार में कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। मगर इनमें मौजूद कैमिकल बालों को डैमेज कर देते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
3/8

अगर आप भी अपने बालों को घना और काला करना चाहते हैं तो प्राकृतिक तरीके अपनाए। महज दो चीजों को बालों पर अप्लाई कर आप अपने बालों को काले, घने और सुनहरे बना सकते हैं।

Image: Freepik
4/8

जी हां, हम बात कर रहे हैं प्याज के छिलकों और नारियल तेल की। इन दोनों को मिलाकर तैयार किए गए मिश्रण बालों को काले करने में रामबाण की तरह काम करता है।

Image: Shutterstock
Advertisement
5/8
अब हम आपको बताते हैं इस मिश्रण को कैसे तैयार करें। कढ़ाई में प्याज के छिलकों को अच्छी तरह भून लें। भूनते समय ध्यान रखें कि छिलके पूरी तरह काले हो जाएं। भुने हुए छिलकों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। Image: Feepik
6/8

अब इस पाउडर में 2 से 3 चम्मच नारियल तेल मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को अपने हाथों की हथेलियों पर रगड़ें और बालों की जड़ों तक अच्छी तरह लगाएं। 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

इसे कुछ देर रखने के बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से आपके बाल न सिर्फ काले रहेंगे,बल्कि चमकदार और स्वस्थ भी दिखेंगे।

Image: Meta ai
8/8

यह प्राकृतिक उपाय केमिकल-मुक्त है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो, अगर आप भी अपने सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करना चाहते हैं, तो आज ही इस नुस्खे को आजमाएं। 

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 4 September 2025 at 14:54 IST