अपडेटेड 9 September 2025 at 12:45 IST

Black Ants Removal Tips: घर से काली चीटियां जानें का नहीं ले रही हैं नाम, 5 रुपए के इन घरेलू उपाय से तुरंत हो जाएंगी साफ

Black Ants Removal Tips: घर में काली चीटियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कभी घर के गमलों में तो कभी रसोईघर में,यहां तक कि बाथरूम में काली चीटियां लग जाती है। लेकिन चिंता की बात नहीं है। आप सिर्फ 5 रुपये में एक घरेलू उपाय से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए आप इस फोटो गैलरी को देखें।

Follow :  
×

Share


1/9

कपूर और लौंग से भागेंगी चीटियां 

चीटियों के आने वाले कोनों में कपूर और लौंग रखें। इनकी तेज गंध से चीटियां नजदीक नहीं आतीं हैं।

Image: Freepik
2/9

चीनी और बोरिक पाउडर से भगाएं 

थोड़ी सी चीनी और बोरिक पाउडर मिलाकर चीटियों के आने वाले रास्तों पर रखें। यह उन्हें आकर्षित कर खत्म करता है।

Image: Freepik
Advertisement
3/9

नींबू काटेगा चीटियों का रास्ता 

नींबू का रस उन जगहों पर छिड़कें जहां चीटियां आती हैं। इसकी खुशबू और एसिडिक नेचर उन्हें भगा देती है।

Image: Freepik
4/9

दालचीनी पाउडर से भगाएं काली चीटियां

 चीटियों के रास्तों पर दालचीनी पाउडर छिड़क दें। इसकी तेज खुशबू चीटियों को भागने पर मजबूर कर देती है।

Image: Freepik
Advertisement
5/9

नमक का छिड़काव 

दरवाजों और खिड़कियों के पास नमक छिड़कें। इससे चीटियां मर जाएंगी।

Image: Freepik
6/9

पुदीना की तेल से  होगा काम तमाम 

पानी में कुछ बूंदें पुदीना तेल की मिलाकर स्प्रे करें। यह नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करता है।

Image: Freepik
Advertisement
7/9

लाल मिर्च पाउडर 

जहां चीटियों की लाइन जाती है वहां लाल मिर्च पाउडर डालें। वे तुरंत भागेंगी।

Image: Freepik
8/9

गुनगुना साबुन वाला पानी 

साबुन वाले पानी का छिड़काव चीटियों की गंध को मिटा देता है और उन्हें मारने में भी मदद करता है।

Image: Freepik
Advertisement
9/9

आटा और हल्दी का घोल 

आटे और हल्दी का मिश्रण बनाकर चीटियों के रास्ते में डालें। इससे चीटियां दूर होंगी।

Image: freepik

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 9 September 2025 at 12:45 IST