अपडेटेड 13 August 2025 at 11:12 IST
Hair Fall: भाग्यश्री ने बताया बालों को झड़ने से रोकने का आसान तरीका, इन 5 चीजों से बनाएं घरेलू हेयर ऑयल
Hair Care Tips: बालों को झड़ने से रोकने का उपाय आपके किचन में ही मौजूद है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हेयर फॉल कंट्रोल करने और बालों को घना-मजबूत बनाने के लिए खास नुस्खा शेयर किया है। आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।
56 साल की भाग्यश्री भले ही बॉलीवुड से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। भाग्यश्री अक्सर ही लोगों के साथ ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े तमाम घरेलू नुस्खे शेयर करती रहती हैं।
फिटनेस, चमकती त्वचा और घने-काले बाल देखकर कोई भाग्यश्री की उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। बाल झड़ने से रोकने के लिए एक्ट्रेस ने एक खास तेल का नुस्खा शेयर किया है, जिसे आप घर पर बना सकते हैं।
Image: instagramAdvertisement
भाग्यश्री ने जो नुस्खा शेयर किया, उसमें 5 चीजों की जरूरत पड़ेगी- नारियल तेल, मेथी दाना, करी पत्तास, गुड़हल के फूल और प्याज का रस।
एक्ट्रेस ने बताया कि इस तेल को बनाने के लिए एक कढ़ाई में नारियल तेल डालकर गर्म करना है। फिर उसमें मेथी दाना, करी पत्ता और हिबिस्कस के फूल डालने है।
Advertisement
इन्हें 10 से 15 मिनट तक अच्छे से पकने दें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रखते दें। ठंडा होने के बाद इसे एक बोतल में भरें और उसमें प्याज का रस मिलाएं। इस ऑयल को 1 दिन के लिए धूप में रख दें।
Image: Instagram
बस इतना करने से तैयार हो जाएगा आपका होममेड तेल, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा। भाग्यश्री ने कहा कि आप इसका इस्तेमाल नियमित हफ्ते 10 दिन में बालों पर करें। कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा।
Advertisement
मेथी आपके बालों की ग्रोथ में मदद करेगी और बालों का झड़ना कम करती है। वहीं, करी पत्ता बालों को मजबूत बनाता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
वहीं, गुड़हल और हिबिस्कस भी बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। प्याज का रस बालों को मजबूत कर उन्हें घना बनाता है।
Image: FreepikPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 August 2025 at 11:01 IST