Winter Tulsi Tea Benefits: सर्दी में रोजाना तुलसी की चाय पीने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे, आज से ही पीना करें शुरू
Winter Tulsi Tea Benefits: अब सर्दी दस्तक दे चुकी है। इस बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए हम आपको इस लेख में सर्दियों में तुलसी की चाय पीने के बारे में बताएंगे। साथ ही इसे कैसे इसे बनाने के टिप्स के बारे में भी जानेंगे।
सर्दियों में तुलसी की चाय क्यों है खास
सर्दी के मौसम में तुलसी की चाय शरीर को गर्म रखती है और इम्यूनिटी को बढ़ाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से बचाव करते हैं।
Image: Freepikतुलसी चाय से बढ़ेगी इम्यूनिटी
तुलसी में मौजूद एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर को वायरस से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है तुलसी
रोजाना सुबह तुलसी की चाय पीने से नाक बंद होना, गले में खराश और खांसी जैसी सर्दी-जुकाम की समस्याओं में राहत मिलती है।
Image: Freepikशरीर को रखे गर्म और एक्टिव रखता है
तुलसी की चाय में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं और दिनभर एनर्जी बनाए रखते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
सांस की समस्या में बेहद फायदेमंद
अगर सर्दियों में अस्थमा या सांस फूलने की दिक्कत होती है, तो तुलसी की चाय पीना बेहद लाभकारी है। यह श्वसन तंत्र को साफ करती है।
Image: Freepikदिल को हेल्दी रखता है तुलसी
तुलसी के तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
Image: FreepikAdvertisement
डिटॉक्स और वजन घटाने में मददगार है
तुलसी की चाय तुलसी चाय शरीर से टॉक्सिन्स को निकालती है और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाकर वजन घटाने में सहायक होती है।
Image: Freepikतुलसी की चाय बनाने का तरीका
एक कप पानी में 5-6 तुलसी की पत्तियां डालें, 2-3 मिनट उबालें। चाहें तो अदरक या शहद मिलाएं और गर्मागर्म पिएं।
Image: FreepikPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 November 2025 at 14:52 IST