अपडेटेड 19 November 2025 at 20:03 IST
Lukewarm Water Benefits: सर्दी के मौसम में गरम पानी पीने के फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप, सेहत के लिए है संजीवनी बूटी
Garam Pani Pine Ke Fayde Kya Hain: सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग ठंड की वजह से पानी पीना कम कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही शरीर पर भारी पड़ सकती है। ठंड के मौसम में अगर आप गुनगुना पानी पीने की आदत डाल लें, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। गुनगुना पानी शरीर को अंदर से गर्माहट देता है, पाचन सुधरता है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। तो चलिए जानते हैं गुनगुना पानी पीने के फायदों के बारे में-
पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
सर्दियों में ठंड के कारण पाचन धीमा हो जाता है। ऐसे में गुनगुना पानी पेट की नसों को रिलैक्स करता है और खाना जल्दी पचाने में मदद करता है।
Image: Pinterestवजन घटाने में मददगार
वेट लॉस के दौरान गुनगुना पानी आपके लिए बेस्ट है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पेट साफ रहता है।
Image: FreepikAdvertisement
शरीर को करें डिटॉक्स
गुनगुना पानी शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ रहती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। दिन में 2-3 बार गुनगुना पानी पीने से किडनी का काम भी आसान हो जाता है।
Image: Freepikगैस, अपच और कब्ज की परेशानी भी इससे काफी हद तक कम हो जाती है।
Image: FreepikAdvertisement
सर्दी-खांसी से दिलाए राहत
ठंडी हवा गले और नाक पर असर डालती है। ऐसे में गुनगुना पानी हेल्दी ऑप्शन है। यह गले की जकड़न को कम करता है, बलगम को पिघलाकर बाहर करता है, जिससे सर्दी में आराम मिलता है ।
Image: Freepikब्लड सर्कुलेशन सुधारें
गर्म पानी नसों को फैलाता है जिससे खून का बहाव बेहतर होता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन शरीर को एनर्जी देता है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।
Image: FreepikAdvertisement
सर्दियों में हाइड्रेशन बनाए रखता है
ठंड में हमें प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की उतनी ही जरूरत होती है। गुनगुना पानी पीने से बार-बार प्यास न लगने पर भी शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
Image: AIदर्द में आराम देता है
महिलाओं के लिए गुनगुना पानी सर्दियों में बड़ी राहत देता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में मदद करता है।
Image: FreepikAdvertisement
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
गुनगुना पानी रक्त का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे न केवल त्वचा ग्लो करती है बल्कि बाल भी मजबूत होते हैं। यह स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखकर डैंड्रफ की समस्या को भी कम करता है।
Image: Pinterestकब पीना चाहिए गुनगुना पानी?
- सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं।
- खाना खाने के 30 मिनट बाद गुनगुना पानी पिएं।
- रात में सोने से पहले एक कप गुनगुना पानी शरीर को आराम देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 November 2025 at 20:02 IST