अपडेटेड 2 September 2025 at 08:07 IST

Hing Water Benefits: पेट की सफाई से लेकर कई बीमारियों की छुट्टी करता है हींग का पानी, इन देसी तरीकों से भी कर सकते हैं इस्‍तेमाल

Hing Water Benefits:अगर आप रोजाना सुबह उठकर एक हेल्दी रूटीन की तलाश में हैं तो हींग का पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। आयुर्वेद में हींग को एक औषधीय मसाले के रूप में जाना जाता है, जो न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालने में मदद करता है। आइए फोटो गैलेरी के माध्यम से हींग का पानी पानी के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Follow :  
×

Share


1/9

हींग क्या है?

 हींग आमतौर पर सब्जी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन को सुधारने और कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है।

Image: Freepik
2/9

क्यों पिएं हींग का पानी सुबह-सुबह? 

सुबह खाली पेट हींग का पानी पीना शरीर की अंदरूनी सफाई करता है और पाचन शक्ति को मजबूत करता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखता है।

Image: Freepik
Advertisement
3/9

पेट की सफाई में असरदार हींग का पानी 

आंतों की सफाई करता है और कब्ज, गैस, और अपच जैसी समस्याओं को जड़ से दूर करता है।

Image: Freepik
4/9

हींग का पानी वजन घटाने में सहायक 

हींग का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कम होती है।

Image: Freepik
Advertisement
5/9

ब्लोटिंग और गैस की छुट्टी करता है हींग

 अगर आपको अक्सर पेट फूलने या गैस की समस्या रहती है, तो हींग का पानी रामबाण है। यह आंतों में गैस बनने से रोकता है।

Image: Freepik
6/9

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है हींग 

हींग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं और वायरल बीमारियों से बचाते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
7/9

पीरियड्स पेन में राहत देता है हींग

 महिलाओं के लिए हींग का पानी खासतौर पर फायदेमंद है। यह पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करता है।

Image: Freepik
8/9

हार्मोनल बैलेंस में मददगार है हींग 

हींग का नियमित सेवन हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है, जिससे स्किन, मूड अच्छा रहता है।

Image: Freepik
Advertisement
9/9

गुनगुने पानी में हींग मिलाकर पीएं

एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और खाली पेट पिएं। चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।

Image: Freepik

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 September 2025 at 08:07 IST