अपडेटेड 31 October 2025 at 14:53 IST

Weight Loss Drink: सुबह-सुबह खाली पेट पीएं रसोईघर में रखी इस चीज का पानी, मुहांसों से लेकर वजन घटाने में असरदार

Weight Loss Drink: इलायची न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत का खजाना भी है। सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और ग्लोइंग बनती है। जिन लोगों को मुहांसों या स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए यह घरेलू नुस्खा बेहद असरदार साबित हो सकता है।

Follow :  
×

Share


1/8

सेहत के लिए इलायची क्यों है फायदेमंद
इलायची में आवश्यक तेल, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम, और विटामिन जैसे विटामिन सी, बी6, राइबोफ्लेविन और नियासिन पाए जाते हैं। 

Image: Freepik
2/8

इलायची स्वाद के बॉडी को करता है डिटॉक्स
हरी इलायची सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है। जिससे शरीर हेल्दी रहती है। 

Image: Freepik
Advertisement
3/8

सुबह खाली पेट इलायची का पानी
रोज सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट तेजी से बर्न होता है।

Image: Freepik
4/8

इलायची पानी कैसे बनाएं?
रातभर 2-3 इलायचियां पानी में भिगो दें, सुबह उसी पानी को छानकर खाली पेट पिएं।

Image: Freepik
Advertisement
5/8

वजन घटाने में असरदार है इलायची का पानी
इलायची के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर फैट स्टोर होने से रोकते हैं।

Image: Freepik
6/8

मुहांसों से छुटकारा दिलाता है इलायची का पानी 
इलायची पानी त्वचा को साफ रखता है और मुहांसे, दाग-धब्बे कम करता है। इससे चेहरा एकदम ग्लोइंग लगती है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
7/8

पाचन में सुधार करता है इलायची का पानी 
इलायची गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत देती है। जिससे कोई बीमारी नहीं होती है। 

Image: Freepik
8/8

एनर्जी लेवल को बढ़ाता है इलायची 
रोजाना इलायची का पानी पीने से शरीर एक्टिव और एनर्जेटिक रहता है और थकान से भी राहत मिलती है। 

Image: Meta AI

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 31 October 2025 at 08:17 IST