अपडेटेड 25 November 2025 at 11:08 IST

Benefits Of Buttermilk: सर्दियों में छाछ पीना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

Chhachh Peene Ke Fayde: छाछ को आमतौर पर गर्मियों का ड्रिंक माना जाता है, लेकिन क्या सर्दियों में भी इसे पीना फायदेमंद है? बता दें कि अगर सही तरीके से और सही मात्रा में पिया जाए तो छाछ सर्दियों में भी बेहद लाभकारी होती है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका क्या है?

Follow :  
×

Share


1/12

Buttermilkसर्दियों में पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता है। भारी और तली-भुनी चीजें खाने से एसिडिटी, कब्ज और पेट की समस्या बढ़ जाती है। 

Image: Freepik
2/12

ऐसे में छाछ पेट को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाती है। लेकिन ठंडी छाछ पीना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इसे हल्की गुनगुनी या कमरे के तापमान पर पीना बेहतर होता है।

Image: Freepik
Advertisement
3/12

सर्दियों में छाछ पीने के फायदे

कब्ज से दिलाए राहत 

रोजाना सही मात्रा में छाछ पीने से आंतें साफ रहती हैं और कब्ज की परेशानी कम होती है।

Image: Freepix
4/12

पाचन को मजबूत बनाए 

छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है और गैस, अपच की समस्या कम होती है।

Image: Freepik
Advertisement
5/12

इम्युनिटी बढ़ाए 

छाछ में कैल्शियम, विटामिन B और प्रोटीन होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

Image: Freepik
6/12

वजन कंट्रोल में मददगार 

यह लो-कैलोरी ड्रिंक है जो पेट को भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है।

Image: Freepik
Advertisement
7/12

हड्डियों को बनाए मजबूत  

छाछ में कैल्शियम होता है जो हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद है, खासकर सर्दियों में जब शरीर कम एक्टिव रहता है।

Image: Freepik
8/12

एसिडिटी व सीने की जलन से राहत 

भोजन के बाद छाछ पीने से पेट की जलन और खट्टे डकारों की समस्या कम होती है।

Image: Freepik
Advertisement
9/12

सर्दियों में छाछ पीने का सही तरीका

  • ठंडी छाछ से बचें।
  • ताजी और घर की बनी छाछ पिएं।
  • इसमें भुना जीरा, काली मिर्च और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं।
  • दिन में 1 गिलास से अधिक न लें।
Image: Freepik
10/12

कब नहीं पीना चाहिए छाछ? 

किसी भी मौसम में छाछ पिया जा सकता है, लेकिन जब बहुत ज्यादा सर्दी-जुकाम या खांसी हो या खाली पेट हों और इसके अलावा अगर आपके गले में खराश है तो छाछ पीना अवॉयड ही करें।

Image: X
Advertisement
11/12

कैसे बनाएं सेहतमंद छाछ?

  • सबसे पहले 1 कप दही में 2 कप पानी मिलाएं और अच्छे से मथ लें।
  • अब स्वादानुसार जीरा पाउडर और नमक मिलाकर इसे एन्जॉय करें।
Image: Freepik
12/12

सर्दियों में छाछ पीना गलत नहीं है, बस तरीका सही होना चाहिए। अगर आप इसे गुनगुना करके और मसालों के साथ पीते हैं, तो यह सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 November 2025 at 11:08 IST