अपडेटेड 2 September 2025 at 17:25 IST

Milk: पीने वाले दूध को दिन भर में कितनी बार उबालना चाहिए? पीने का क्या है सही तरीका

Milk: दूध हमारे शरीर के लिए प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों का स्रोत होते होता है। लेकिन लोग अक्सर ये सवाल पूछते हैं कि दिन भर में दूध को कितनी बार उबालना चाहिए? इसे उबालने का सही तरीका क्या है? क्या ज्यादा उबालने से दूध में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं? क्या कम उबालने से बैक्टीरिया का खतरा रहता है? आइए इन सभी सवालों के जवाब आपको बताते हैं। इसके साथ ही पीने वाले दूध को उबालने के सही तरीके के बारे में बताते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

दूध में कई प्रकार के बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं। इसे उबालने से ये मर जाते हैं और दूध पीने के लिए रेडी हो जाता है।

Image: Freepik
2/7

एक्सपर्ट के मुताबिक, दूध को एक से दो बार उबालना ही ठीक रहता है। बार-बार उबालने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

Image: Canva
Advertisement
3/7

अगर दूध को दिन में 3-4 बार उबाला जाए तो इसमें मौजूद विटामिन B और C जैसे पोषक तत्व मर जाते हैं।

Image: Canva
4/7

दूध को लगभग 3-5 मिनट तक ही उबालना सही माना गया है। इससे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और पोषण भी बने रहते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
5/7

ध्यान में रहने वाली बात ये है कि सुबह खाली पेट दूध पीने से डाइजेशन बिगड़ सकता है। रात में सोने से पहले दूध पीना शरीर को आराम देता है।

Image: Freepik
6/7

हल्का गुनगुना दूध पीना शरीर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ठंडा दूध को पचने में समय लगता है। जबकि ज्यादा गरम दूध मुंह और गले को नुकसान पहुंचा सकता है।

Image: Pixabay
Advertisement
7/7

अगर आप चाहें तो हल्दी, शहद या इलायची डालकर दूध पी सकते हैं। इससे स्वाद और सेहत दोनों के फायदे बढ़ जाते हैं।

Image: Unsplash

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 September 2025 at 17:25 IST