अपडेटेड 9 November 2025 at 22:04 IST

Milk: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये एनर्जी मिल्क ड्रिंक, रात की आराम की नींद और सुबह एनर्जी दोनों का मिलेगा भरपूर मजा

Milk: आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खे बताए गए हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ-साथ मन को भी शांत रखते हैं। इन्हीं में से एक हजारों साल पुरानी हेल्थ ड्रिंक है, जिसे आजी भी लोग अपनी लाइफ में आजमाते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए सिर्फ तीन चीजों की जरूरत पड़ती है, वो है दूध, घी और शहद। इसे रोजाना सही मात्रा में पीने से शरीर को नेचुरली प्रोटीन और एनर्जी का डोज मिलता रहता है।

Follow :  
×

Share


1/5

क्या है ये प्रोटीन ड्रिंक? 

पुराने जमाने में लोग ताकत के लिए घर पर ही खास ड्रिंक पीते थे। ये ड्रिंक आज भी उतनी ही असरदार है। बस तीन चीजें जो कि है दूघ, घी और शहद मिलाकर तैयार होती है ये एनर्जी बूस्टर।

Image: Freepik
2/5

कैसे बनाएं?

एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच घी और आधा चम्मच शहद मिलाएं। ध्यान रखें कि शहद को कभी भी बहुत गर्म दूध में न डालें। जब दूध थोड़ा गुनगुना हो जाए, तभी शहद डालें और अच्छी तरह मिलाकर पिएं।

Image: Freepik
Advertisement
3/5

घी और शहद की मात्रा का रखें ध्यान

कभी भी घी और शहद को बराबर मात्रा में न मिलाएं। हमेशा शहद की मात्रा घी से आधी रखें। इससे शरीर को ड्रिंक के सभी फायदे मिलते हैं और कोई नुकसान नहीं होता।

Image: Freepik
4/5

फायदे

  • नींद को बेहतर बनाता है।
  • कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
  • मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद मिलती है। 
  • स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है।
  • एनर्जी-इम्यूनिटी बढ़ती है। 
Image: Freepik
Advertisement
5/5

कब और कैसे पिएं ये ड्रिंक? 

रात को सोने से पहले इस ड्रिंक को पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इससेअच्छी नींद आती है और सुबह शरीर तरोताजा महसूस होता है। साथ ही दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

Image: Freepik

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 November 2025 at 22:04 IST