अपडेटेड 30 June 2025 at 17:25 IST

Jamun: डायबिटीज और बीपी की समस्या से हैं परेशान तो ये फल है रामबाण, लगातार खाने से जल्द मिलेगा छुटकारा

जामुन खाने में जितना स्वादिष्ट और रसीला है, ये सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है। इस फल को डायबिटीज और बीपी की समस्या के लिए रामबाण माना जा सकता है।

Follow :  
×

Share


1/5

जामुन एक ऐसा फल है जो अमूमन हर किसी को पसंद होता है। ये फल जितना छोटा और रसीला होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन को रामबाण माना जा सकता है।
 

Image: Freepik
2/5

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी समस्याओं के इलाज में जामुन का इस्तेमाल किया जाता है।

Image: Freepik
Advertisement
3/5

जामुन मेटाबॉलिक सिंड्रोम नाम कि स्थिति में भी लाभदायक साबित हो सकता है। सुश्रुत संहिता के अनुसार, जामुन में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से ये पाचन में सहायक होता है।
 

Image: Freepik
4/5

जामुन कब्ज, सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को स्वस्थ रखने और झुर्रियों को कम करने में मददगार साबित होते हैं। 
 

Image: Instagram/@C7maEIYurpP/ Canva Editing
Advertisement
5/5

इतना ही नहीं, जामुन में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत करता है। इसके सेवन सेऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के कमजोर होने का खतरा काफी हद तक कम होता है।
 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 June 2025 at 17:25 IST