अपडेटेड 27 November 2025 at 12:09 IST

Almonds vs Walnuts: बादाम या अखरोट... सेहत के लिए दोनों में से कौन ज्यादा हेल्दी, जानिए खाने का तरीका

Right Way OF Eating Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स को सुपरफूड कहा जाता है और इनमें बादाम व अखरोट सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि बादाम खाएं या अखरोट? इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है? तो चलिए जानते हैं दोनों को खाने के फायदे और जानेंगे कौन सा है सेहत के लिए फायदेमंद-

Follow :  
×

Share


1/10

बादाम के फायदे

  • याददाश्त तेज करने में मददगार है।
  • दिल को स्वस्थ रखता है।
  • खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
  • त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
  • हड्डियों को मजबूत करता है।
  • वजन कंट्रोल करने में सहायक होता है
Image: Freepik
2/10

बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देता है। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और रोजाना सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं।

Image: Freepik
Advertisement
3/10

अखरोट के फायदे

  • ब्रेन फंक्शन बेहतर करता है।
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है।
  • दिल की बीमारियों से बचाता है।
  • सूजन कम करता है।
  • इम्युनिटी मजबूत करता है।
  • नींद में सुधार करता है।
Image: Freepik
4/10

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। अखरोट दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसका आकार भी दिमाग जैसा होता है।

Image: freepik
Advertisement
5/10

कौन है ज्यादा हेल्दी?

दिमाग और दिल के लिए अखरोट ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं स्किन, हड्डियों और एनर्जी के लिए बादाम बेहतर होता है। 

Image: Freepik
6/10

इसके अलावा वजन घटाने के लिए दोनों फायदेमंद होते हैं, लेकिन सीमित मात्रा जरूरी होती है। दोनों ही अपने-अपने फायदे रखते हैं। 

Image: Freepik
Advertisement
7/10

इसलिए सबसे अच्छा विकल्प है कि आप बादाम और अखरोट दोनों को संतुलित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करें।

Image: Freepik
8/10

खाने का सही तरीका

बादाम कैसे खाएं?

  • रात को 4-5 बादाम पानी में भिगो दें।
  • सुबह छिलका उतारकर खाएं।
  • खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
Image: Freepik
Advertisement
9/10

अखरोट कैसे खाएं?

  • रोज 2-3 अखरोट काफी हैं।
  • आप इन्हें सलाद, दलिया या स्मूदी में भी मिला सकते हैं।
  • खाली पेट या शाम के समय खाना अच्छा रहता है।
Image: Freepik
10/10

इन बातों का रखें ख्याल

  • ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है।
  • पेट की समस्या हो तो कम मात्रा लें।
  • बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी ये लाभकारी हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह बेहतर रहेगी।
Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 27 November 2025 at 12:09 IST