अपडेटेड 11 May 2024 at 22:44 IST
Mango Lovers: आम खाने के बाद आप तो नहीं करते इन चीजों को खाने की गलती, सेहत को हो सकता है नुकसान
Mango में स्वाद के साथ-साथ कई पोषण तत्वों की भी भरमार होती है लेकिन कुछ चीजों के साथ आम नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं।
1/6
Side Effects Of Eating Mangoes: भारत में लगभग हर घर में आपको मैंगो लवर मिल जाएंगे। कुछ लोगों में आम को लेकर इस कदर दीवांगी देखने को मिलती है कि वे इसके साथ रोटी और पराठा तक खा लेते हैं। Image: Freepik
2/6
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको कुछ चीजों के साथ आम का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। Image: Freepik
Advertisement
3/6
आम को फलों का राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें स्वाद के साथ कई पोषण तत्वों की भी भरमार होती है, लेकिन ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ आम नहीं खाना चाहिए। Image: Freepik
4/6
मैंगो लवर्स रोटी, पराठा या फिर खाने के साथ भी आम खा लेते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि कभी भी करेले से बनी किसी भी चीज के साथ आम नहीं खाना चाहिए। Image: Freepik
Advertisement
5/6
आम खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे अपच की परेशानी, पेट में गैस, दर्द या सीने में जलन की समस्या हो सकती है। Image: Freepik
6/6
दही और आम का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा बनने लगती है जिससे आपको परेशानी हो सकती है। Image: Freepik
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 May 2024 at 22:43 IST