अपडेटेड 26 May 2025 at 21:10 IST
सिर्फ तीन रातों की खराब नींद आपके दिल को पहुंचा सकती है भारी नुकसान- नई स्डटी में खुलासा
नींद की कमी हृदय के लिए हानिकारक है। एक अध्ययन में पाया गया है कि केवल 3 रात खराब नींद से खून में ऐसे परिवर्तन ट्रिगर होते हैं, जो हार्ट फेलियर का जोखिम बढ़ते हैं।
1/7
हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि केवल तीन रातों की खराब नींद आपके दिल के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। Image: Canva
2/7
'द कन्वर्सेशन' में छपे एक अध्ययन के मुताबिक खराब नींद हमारे दिल पर खराब असर डालती है। जिसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। Image: Canva
Advertisement
3/7
लगातार 3 रातों तक नींद की कमी या खराब नींद के कारण शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ जाता है, जो हृदय की धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है। Image: Canva
4/7
शोधकर्ताओं ने खून में सूजन पैदा करने वाले प्रोटीन का अध्ययन किया। ये वे अणु हैं जो शरीर तनाव या बीमारी से लड़ते समय बनाता है।
Image: X (साकेतिक फोटो)Advertisement
5/7
ये प्रोटीन लंबे समय तक अधिक मात्रा में बनने से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिससे हार्ट फेलियर का जोखिम बढ़ जाता है।
6/7
इस अध्ययन में 16 स्वस्थ युवा पुरुष शामिल थे, जिन्होंने कई दिन एक प्रयोगशाला में बिताए।
Advertisement
7/7
शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि स्वस्थ हृदय के लिए रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है।
Image: FreepikPublished By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 May 2025 at 21:10 IST