अपडेटेड 12 September 2025 at 20:17 IST

Healthy Chilla: घर पर मिनटों में बनाएं ये 3 तरह के टेस्टी चीले, सेहत के साथ-साथ मुंह के स्वाद को भी रखेंगे बरकरार, जानें झटपट रेसिपी

चीला नाश्ते, शाम की भूख या हल्के डिनर में कभी भी खाया जा सकता है। यह झटपट बनने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप अलग-अलग तरह से बना सकते हैं और हर बार नया स्वाद पा सकते हैं। घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक को चीला बेहद पसंद भी आता है। आइए जानते हैं 3 टेस्टी और हेल्दी चीले की रेसिपी -

Follow :  
×

Share


1/10

मूंग दाल चीला

सामग्री:

  • 1 कप धुली मूंग दाल (4-5 घंटे भिगोई हुई)
  • अदरक 1 छोटा टुकड़ा
  • हरी मिर्च 1-2
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा हरा धनिया
Image: Freepik
2/10

बनाने की विधि:

भिगोई हुई मूंग दाल को अदरक, मिर्च और थोड़े पानी के साथ पीस लें। बैटर को एक बर्तन में निकालकर इसमें नमक और हरा धनिया मिला लें। 

Image: Freepik
Advertisement
3/10

नॉन-स्टिक तवे पर तेल डालें और बैटर फैलाकर चीला बना लें।दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें। यह चीला प्रोटीन से भरपूर होता है और वजन घटाने वालों के लिए बेहतरीन है।

Image: Freepik
4/10

बेसन चीला

सामग्री:

  • 1 कप बेसन
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • नमक और मसाले स्वादानुसार
  • हरा धनिया
Image: Freepik
Advertisement
5/10

बनाने की विधि:

बेसन में पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें। इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और मसाले डालें। गर्म तवे पर हल्का तेल लगाकर चीला फैला दें।
 

Image: Shutterstock
6/10

दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेकें और दही या चटनी के साथ खाएं। यह चीला तुरंत बनने वाला है और जब कुछ झटपट चाहिए तब बेस्ट ऑप्शन है।

Image: Freepik
Advertisement
7/10

वेजिटेबल चीला

सामग्री:

  • 1 कप सूजी 
  • गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई)
  • नमक और लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • 2 चम्मच दही 
  • हरा धनिया
Image: Freepik
8/10

बनाने की विधि:

सूजी में दही और पानी डालकर 10 मिनट के लिए रख दें। अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियां और मसाले डाल दें। तवे पर तेल डालकर पतला बैटर फैलाएं और मध्यम आंच पर सेकें।

Image: Unsplash
Advertisement
9/10

हल्की कुरकुरी परत आने पर इसे पलटकर दूसरी ओर से भी सेकें। यह चीला बच्चों के लिए परफेक्ट है क्योंकि इसमें सब्जियों की भरपूर अच्छाई मिलती है।

Image: X
10/10

कैसे करें सर्व?

इन तीनों तरह के चीले न सिर्फ हेल्दी हैं बल्कि बेहद टेस्टी भी हैं। आप इन्हें हरी चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ खाकर और भी मजेदार बना सकते हैं। 

Image: indianhealthyrecipes

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 September 2025 at 20:17 IST