अपडेटेड 11 August 2025 at 11:53 IST
उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सातवां दिन, कई लोग अभी भी लापता, फोटो लेकर बेटे को ढूंढने निकला शख्स
बीते दिनों धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन लगातार हालात को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। अब इलाके से कई लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जो तबाही का मंजर पेश करती दिख रही हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में 5 अगस्त को बादल फटने के बाद आज रेस्क्यू ऑपरेशन का सातवां दिन है। 50 से ज्यादा औरतें और बच्चे अभी भी लापता हैं। सेना के 9 जवानों का भी पता नहीं चल पाया है।
Image: Republicअब मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाशी के लिए टेक मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरे इलाके की मैपिंग की जा रही है।
Image: RepublicAdvertisement
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य खुद अपनी देखरेख में ये रेस्क्यू ऑपरेशन करवा रहे हैं। आज सुबह उन्होंने हर्षिल पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
Image: Republicउन्होंने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सेफ जगह शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस आपदा से प्रभावित लोगों को हर तरह की राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।
Image: RepublicAdvertisement
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल के पास बनी आंशिक झील का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
Image: Republicउन्होंने कहा कि पानी की निकासी अच्छे से हो रही थी लेकिन बाढ़ के चलते किनारे पर आए पेड़ से पानी अवरूद्ध होने की संभावना है। इन्हें हटाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Image: RepublicAdvertisement
एक आदमी अपने बेटे की फोटो लेकर भी घूमता नजर आया जो मलबे में दफन हो गया है। एक हफ्ते से उसकी आंखें अपने लाल को देखने के लिए तरस रही हैं।
Image: RepublicPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 August 2025 at 11:53 IST