अपडेटेड 6 August 2025 at 16:29 IST
Uttarkashi: तस्वीरों में तबाही का मंजर, उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से अबतक 5 मौतें, उजड़े गांव के गांव... रेस्क्यू बड़ा चैलेंज
Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी के धराली गांव की ओर एक पहाड़ी से पानी की तेज धारा बहते हुए कई घरों को बहा ले जाती है, जिसके बाद चारों ओर चीख पुकार मच जाती है। जिससे प्राकृतिक आपदा का भयावह दृश्य सामने आया।
1/7
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ आ गई जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
2/7
मौसम विभाग द्वारा अगले 12 घंटों तक मौसम के और बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में राहत एवं बचाव कार्यों में अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। Image: Republic
Advertisement
3/7
प्रशासन ने इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि 50-60 लोग लापता हो गए हैं। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। Image: Republic
4/7
जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने दावा किया है कि 400 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। Image: @UttarkashiPol
Advertisement
5/7
उत्तरकाशी के धराली गांव में विनाशकारी बाढ़ से कई मकान क्षत्रिग्रस्त हो गए। तेज पानी में कई लोग बह गई। Image: Republic
6/7
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।
Advertisement
7/7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर धराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा और इसके बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 16:27 IST