अपडेटेड 5 August 2025 at 17:26 IST

Uttarakhand Cloudburst: बादल फटने से 4 की मौत, बहे कई घर और मलबे में दबी गाड़ियां; तस्वीरों में देखिए तबाही का खौफनाक मंजर

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से चीख-पुकार मच गई है। चारों ओर बाढ़ और मलबा का ढेर है। सामने आई तस्वीरों में इस तबाही का खौफनाक मंजर देखिए।

Follow :  
×

Share


1/7

उत्तराखंड के धराली गांव में आज, 5 अगस्त को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

Image: X
2/7

बादल फटने के बाद पानी अपने साथ मलबे को लेकर जिस रफ्तार से गुजर रहा है उसकी डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। घटना की सामने आई तस्वीरों में कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए। जबकि कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

Image: Republic
Advertisement
3/7
कई इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। Image: Republic
4/7

फिलहाल रेस्क्यू टीमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ आर्मी भी मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस घटना पर सीएम धाम ने दुख जताया और कहा कि वो हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
 

Image: Republic
Advertisement
5/7

पीएम मोदी ने धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। PM ने बताया कि उन्होंने सीएम धामी से बात कर हालात की जानकारी ली। राहत और बचाव की टीमें हर संभव प्रयास में जुटी हैं।
 

Image: ANI
6/7

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से बादल फटने से हुए भारी नुकसान पर बात की। साथ ही उन्होंने ITBP और NDRF दोनों टीमों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।
 

Image: ANI
Advertisement
7/7

इस प्राकृतिक आपदा के बाद लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Image: Republic

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 August 2025 at 16:55 IST